फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kalindi Express was to arrive in the morning while waiting it became evening

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी: सुबह आनी थी कालिंदी एक्सप्रेस, इंतजार करते-करते हो गई शाम

Sun, 14 Jan 2024 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 06:34 PM IST
सार

भीषण सर्दी के साथ कोहरे ने रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम ये है  कि ट्रेन कई घंटे देरी से चल रही हैं। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह यात्रीगण  कालिंदी एक्सप्रेस का सुबह से इंतजार कर रहे थे, लेकिन ये ट्रेन 11.25 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। 

 

विज्ञापन
Kalindi Express was to arrive in the morning while waiting it became evening
कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन।

विस्तार

मैनपुरी से कानपुर जाने के लिए कालिंदी एक्सप्रेस में सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को इंतजार करते-करते ही स्टेशन पर शाम हो गई। कोहरे के चलते लगभग साढ़े 11 घंटे की देरी से जब ट्रेन पहुंची तो लोगों ने सफर किया। वहीं साप्ताहिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी निर्धारित समय की अपेक्षा देरी से पहुंचीं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


कोहरे के चलते रेल सेवा भी प्रभावित हो रही है। कानपुर जाने के लिए रविवार को सुबह साढ़े 3 बजे से ही स्टेशन पर पहुंचे लोगों को इंतजार करते-करते शाम हो गई। दरअसल भिवानी से चलकर कानपुर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 3.50 बजे मैनपुरी पहुंचती है। ऐसे में लोग कुछ देर पहले ही पहुंच गए थे। लेकिन यहां पहुंचकर पता चला कि ट्रेन देरी से चल रही है। पूरे दिन इंतजार के बाद लगभग साढ़े 11 घंटे बाद शाम 3.25 बजे मैनपुरी पहुंची। पूरे दिन इंतजार के बाद आधे यात्री तो अन्य साधनों से चले गए थे। बचे हुए लोगों ने ट्रेन में सफर किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर 77 साल बाद बनेगा ये शुभ संयोग, इस तरह करें पूजा; होगा लाभ ही लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं कानपुर से चलकर आनंदविहार जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब एक घंटे देरी से आई। दोपहर साढ़े 12 बजे के निर्धारित समय के बजाए ट्रेन डेढ़ बजे मैनपुरी पहुंची। बीते 10 दिन से ट्रेनें कोहरे के चलते लेटलतीफी से चल रही हैं।

पैसेंजर ट्रेनें भी हुईं लेट
मैनपुरी से होकर संचालित होने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें भी कोहरे के चलते लेट रहीं। टूंडला से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 9.31 बजे पहुंची। इसी तरह कासगंज से चलकर शिकोहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लगभग सवा घंटे की देरी से सुबह 10.43 बजे पहुंची।

ये भी पढ़ें -   यूपी: फेसबुक पर अंजान से दोस्ती कर पछता रही युवती, मिला ऐसा धोखा...नहीं मिला पा रही नजरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed