{"_id":"65a3d3b285c9b05142038efb","slug":"sexually-exploited-after-friendship-on-facebook-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10831-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर अंजान से दोस्ती कर पछता रही युवती, मिला ऐसा धोखा...नहीं मिला पा रही नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फेसबुक पर अंजान से दोस्ती कर पछता रही युवती, मिला ऐसा धोखा...नहीं मिला पा रही नजरें
Sun, 14 Jan 2024 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:24 PM IST
सार
फेसबुक पर जिस अंजान युवक से दोस्ती हुई, उसको ही युवती दिल दे बैठी। फिर प्यार में उसे ऐसा धोखा मिला कि वो किसी से नजरें भी नहीं मिला पा रही है।
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के करहल में जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले एक युवक ने कस्बा निवासी एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। प्रेम का इजहार हुआ और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसका संपर्क जनपद फिरोजाबाद के गांव फरिहा निवासी सौरभ से हुआ था। बातचीत के बाद फोन नंबर ले लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। कुछ समय बाद सौरभ ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि तुम अपने घरवालों से बात कर लो। उसने अपने घरवालों को सारी बात बताई तो वह लोग भी राजी हो गए।
दो मार्च 2023 को सौरभ ने उसे गांव के बाहर बुलाया और अपने साथ घुमाने ले गया। मथुरा में अटल्ला चुंगी के पास एक कमरा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 5 अगस्त को एक होटल में उसे तीन दिन रखा और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद कई बार उनके बीच शारीरिक संबंध बने। अब सौरभ से शादी करने की बात कही तो साफ मना कर दिया। 10 दिसंबर को उसे अपने पास बुलाया और मोबाइल रिसेट कर दिया। उसे व परिजन को आरोपी धमका रहा है। पीड़िता ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।