{"_id":"676719dc85ba67094701adb4","slug":"kachla-crossing-remained-closed-due-to-repairs-pedestrians-remained-worried-kasganj-news-c-175-1-agr1054-125339-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मरम्मत के चलते कछला क्रॉसिंग रही बंद, राहगीर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मरम्मत के चलते कछला क्रॉसिंग रही बंद, राहगीर रहे परेशान
Sun, 22 Dec 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। बरेली रेल मार्ग पर मानपुर नगरिया-सोरोंजी के बीच शनिवार को इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को रेल पटरियों के मरम्मत कार्य किया। इसके चलते सोरोंजी में कछला गेट क्राॅसिंग को बंद रखा गया। यहां से निकलने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर सहावर गेट क्राॅसिंग से निकाला गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। साथ ही जाम की समस्या बनी रही।
सोरोंजी क्षेत्र में रेलवे की तरफ से रेल लाइनों की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी रेल कर्मियों ने कछला गेट क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य किया। इस दौरान कर्मियों ने रेलवे लाइनों में पैकिंग लगाने के बाद उसमें चकरेल लगाई। यह कार्य दोपहर 12 बजे करीब शुरू होकर शाम करीब सात बजे तक अनवरत चलता रहा। इसके चलते सोरोंजी में कछला गेट क्राॅसिंग पर सड़क यातायात सात घंटे तक बाधित रहा। इंजीनियरिंग विभाग ने कार्य पूरा करने के लिए इस मार्ग को ब्लॉक किया था।
मरम्मत कार्य के कारण यातायात बाधित रहने से बरेली, बदायूं, कछला, उझानी और कासगंज की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। राहगीरों व वाहन चालकों को मार्ग बदलकर सहावर गेट क्राॅसिंग से होकर गुजरना पड़ा। इसके चलते सहावर गेट क्राॅसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। इस दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
इस माह में चौथी बार रेलवे ने कराया मरम्मत कार्य
रेलवे द्वारा इस माह में अलग-अलग तीन क्रॉसिंग पर काम कराया गया है। छह दिसंबर को डोरई रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य कराया गया था। वहीं पांच-छह दिन पूर्व ही कछला गेट पर भी मरम्मत कार्य कराया गया था। इसके चलते यहां भी यातायात बाधित रहा और रूट डायवर्जन करके वाहन निकाले गए थे।
- कछला गेट क्रासिंग पर लाइनों की मरम्मत का कार्य किया गया। 7 घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य को कर्मियों द्वारा किया गया । कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को सुचारू कर वाहनो को निकाला गया। - डीके कैन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ, बदायूं