फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kachhua

करनपुरी के तालाब में मरे कछुए

Wed, 04 Nov 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Nov 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
kachhua
जैतपुर के करनपुरी गांव के तालाब में बड़ी संख्या में कछुए मरे मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। अभी भी कछुओं के मरने का सिलसिला जारी है। यहां दुर्गंध के कारण गांव के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बीमारी फैलने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। तहसील, विकास और वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर तालाब के पानी और मिट्टी का नमूना लिया है।
विज्ञापन

संकट में पहुंची कछुओं की आठ प्रजातियाें का चंबल नदी में संरक्षण हो रहा है। ऐसे में जैतपुर के करनपुरी गांव के तालाब में पानी जहरीला होने से बड़ी संख्या में कछए मरने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीण विजय चौधरी, भंवर सिंह, राम सनेही, संतोषीलाल, चंद्र प्रकाश, नाहर सिंह, जागेश्वर आदि ने बताया कि चार दिन से कछुए मर रहे हैं। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम ने इन्हें बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया। अब दुर्गंध आने से यहां रहना मुश्किल हो गया है। बीमारी फैलने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। तब मंगलवार शाम को वन विभाग, राजस्व और विकास विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर तालाब से शव निकालने और पानी निकालने की कार्रवाई शुरू की। अब तक कछुओं के 72 शव मिले हैं।  
विज्ञापन

कछुआ प्रजनन केंद्र दड़ाहता के ललित कुमार ने तालाब के पानी और मिट्टी का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एसडीएम उमाशंकर ने बीडीओ को तालाब का पानी निकलवाने और रेंजर को जीवित कछुओं को नदी तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के ब्रजेश परमार, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, महावीर सिंह, सज्जन सिंह, होतम सिंह, राजस्व और विकास विभाग की टीम काम में लगी हुई थी। जैतपुर के रेंजर सत्यपाल सिंह ने बताया कि कछुओं के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------  
सिंथेटिक दूध का केमिकल युक्त पानी हो सकता है कारण
बाह। करनपुरी में कछुए मरने के मामले में वन विभाग की प्रारंभिक जांच में तालाब का पानी जहरीला होने के पीछे सिंथेटिक दूध का धंधा हो सकता है। वन दरोगा ब्रजेश परमार ने बताया कि गांव में सिंथेटिक दूध का धंधा होता है। धंधा करने वाले केमिकल युक्त पानी तालाब में बहाते हैं। इससे पानी जहरीला हो सकता है। पानी के नमूने की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

----
कछुओं के संरक्षण में लापरवाही उजागर
बाह। जहां चंबल सेंक्च्युरी में दुर्लभ और लुप्त प्राय स्थिति में पहुंचे कछुओं का संरक्षण हो रहा है। वहीं, अन्य नदी और तालाबों में अनदेखी उजागर हुई है। चंबल में कछुओं की नेस्टिंग हेचिंग तक निगरानी होती है। तालाब में मर रहे कछुओं की सूचना पर वन विभाग की टीम चार दिन बाद गांव पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed