फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   June Weather Forecast of Agra For Next Two Days Latest News in Hindi

रात में प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना आगरा, पांच डिग्री बढ़ा तापमान, जानिए कब मिलेगी लू से राहत

Mon, 03 Jun 2019 11:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
June Weather Forecast of Agra For Next Two Days Latest News in Hindi
छाता लगाकर तेज धूप से बचाव करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
लगातार सात दिनों तक लू के थपेड़ों में पूरा प्रदेश झुलसा हुआ है। हालांकि पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन


पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के शहरों में लू का कहर अब भी जारी है। सोमवार को सूबे में झांसी का तापमान दिन में और आगरा का तापमान रात में सबसे ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक कल से तापमान में गिरावट के साथ कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले चार डिग्री कम हो गया, वहीं सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री का इजाफा हुआ और यह 31.8 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में आगरा में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। दिन में लोगों ने लू के थपेड़े झेले तो रात में तपिश ने सोने न दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भी मौसम परेशान कर सकता है, लेकिन बुधवार से तापमान में कमी आने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने के आसार बन रहे हैं। 

तापमान में हुए इजाफा के चलते दोपहर को सड़कों पर भीड़भाड़ भी कम देखने को मिल रही है। वहीं स्मारकों में दोपहर को सन्नाटा नजर आता है। दोपहर में लू का प्रकोप बढ़ने से कूलर और पंखे भी पसीना सुखाने में मददगार साबित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed