{"_id":"632f2be46cbfae3dfc6c730d","slug":"joint-director-of-tourism-inspected-multi-level-parking-in-govardhan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बारिश में खुल गई मल्टी लेवल पार्किंग के घटिया निर्माण की पोल, संयुक्त निदेशक पर्यटन भी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बारिश में खुल गई मल्टी लेवल पार्किंग के घटिया निर्माण की पोल, संयुक्त निदेशक पर्यटन भी रह गए हैरान
Sun, 25 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:02 AM IST
सार
संयुक्त निदेशक पर्यटन ने मल्टी लेवल पार्किंग और बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मल्टी लेवल पार्किंग के घटिया निर्माण की उनके सामने पोल खुल गई। छत से टपकते पानी और दरकते प्लास्टर को देख उन्होंने साफ कहा कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मल्टी लेवल पार्किंग की छत पर सीमेंट की परत उठाते संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में संयुक्त निदेशक पर्यटन निगम ने केंद्र की प्रसाद योजना में बनाई गई मल्टी लेवल पार्किंग स्थल व बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। मल्टी लेवल पार्किंग परिसर में छत से बारिश का पानी टपकने एवं दीवारों से प्लास्टर दरकने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अनियमितताओं की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। संयुक्त निदेशक के सख्त रुख को देख कार्यदायी संस्था विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगीं हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा एवं निर्माण कार्यदायी संस्था विप्रा के इंजीनियरों के साथ शनिवार को गोवर्धन बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन में केंद्र की प्रसाद योजना से बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग एवं बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर की छत से बारिश का पानी टपकते देख उनका माथा ठनक गया। उन्होंने बस स्टैंड परिसर एवं मल्टी लेवल पार्किंग स्थल में मिली अनियमितताओं की वीडियो-फोटोग्राफी कराई।
विज्ञापन
मल्टी लेवल पार्किंग स्थल की छत से सीमेंट की परतें हाथ से पकड़ कर देखीं तो उखड़ कर हाथ में आ गईं। कैंटीन में विद्युत स्विच और सप्लाई बोर्ड उखड़े मिले, शौचालय में पानी की टोंटियां खराब मिलने पर नाराजगी जताई। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, विप्रा इंजीनियर संजय नागर, जूनियर इंजीनियर भगवान सिंह बिष्ट, दीप शिखर गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक पर्यटन निगम अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि गोवर्धन में प्रसाद योजना से बनाई गई मल्टी लेवल पार्किंग व बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया है। बस स्टैंड और पार्किंग स्थल के निर्माण कार्यों में कई खामियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।