फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Job Search ... No tension, hundreds vacancy will appear at a click

जॉब सर्च... नो टेंशन, एक क्लिक पर दिखेंगी सैकड़ों वेकेंसी

Sat, 21 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 21 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Job Search ... No tension, hundreds vacancy will appear at a click
जाब सर्च - फोटो : Logo
सेवायोजन की वेबसाइट के लिए सरकारी विभागों, निजी कंपनियों को कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन

नौकरी की रिक्तियां, पद, योग्यता, वेतन संबंधी देनी होंगी जानकारियां करनी होंगी अपलोड

पैसों की तंगी झेल रहे बेरोजगारों को जॉब तलाशने में धन का व्यय करना बहुत मुश्किल भरा होता है। लेकिन ये दोहरी मार बेरोजगारों पर अब नहीं पड़ेगी। नौकरी के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सेवायोजन विभाग के वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर क्लिक करते ही सरकारी, गैर सरकारी नौकरियों की रिक्तियां सामने होंगी। श्रम विभाग ने सरकारी विभागों और निजी कंपनियों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें कंपनी का नाम, मुख्यालय का नाम, कार्य क्षेत्र, जॉब की संख्या, पद, योग्यता, वेतन जैसी तमाम सूचनाएं देनी होंगी। इसके अलावा कंपनी के निदेशक समेत उच्चाधिकारियों के फोन नंबर, ईमेल आईडी और नाम भी दर्ज करने होंगे। पंजीकरण होते ही कंपनी के आधिकारिक व्यक्ति को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा। श्रम विभाग की प्रमुख सचिव डा. अनीता भटनागर जैन के निर्देश पर डीएम पंकज कुमार ने समस्त नियोजकों को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। पंजीकृत बेरोजगार ही इसका लाभ ले सकेंगे। 

ये रहेंगे विभाग 
शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, सैन्य, बैंक, आयकर कर, वाणिज्य कर, नगर निगम, एडीए, जलकल विभाग, आपूर्ति समेत राज्य और केंद्र सरकार के विभाग शामिल होंगे। अनुमान है कि आगरा में 250 से अधिक सरकारी विभागों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन

 
25 कर्मचारी वाली निजी कंपनियां
कारखाना या कंपनी में 25 या इससे अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं। ऐसी सभी निजी कंपनियों और उद्योगों को इसमें पंजीकरण कराना होगा। इसमें जूता उद्योग, मार्बल, होटल एंड रेस्टोरेंट, कोल्ड स्टोर, मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल होंगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


साइट खोलते ही शो होगी जॉब
वेबसाइट खोलने पर सरकारी और गैर सरकारी दो ऑप्शन होंगे। दोनों ही क्षेत्रों में पंजीकृत विभाग और कंपनियों की जॉब सामने नजर आएंगी। मनपसंद नौकरी पर आवेदक अप्लाई कर सकेगा। साक्षात्कार जैसी जानकारी उसे इसी साइट पर मिलेगी। 


बेरोजगारों के लिए यह क्रांतिकारी पहल है। अब सभी विभागों और पंजीकृत प्राइवेट कंपनियों की रिक्तियां वेबसाइट पर होंगी। नौकरी की खोज करने में होने वाला खर्च भी बचेगा। 
रमाशंकर, सहायक निदेशक सेवायोजन, आगरा मंडल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed