{"_id":"6aa37e1321723b83f30c44e2","slug":"job-fraud-man-duped-of-rs-4-lakh-on-promise-of-training-and-placement-threatened-in-agra-up-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख रुपये में मिली नौकरी: दो महीने हुई ट्रेनिंग, फिर भेज दिया घर; धोखधड़ी की ये वारदात कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख रुपये में मिली नौकरी: दो महीने हुई ट्रेनिंग, फिर भेज दिया घर; धोखधड़ी की ये वारदात कर देगी हैरान
Fri, 11 Sep 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:35 AM IST
सार
नौकरी दिलाने और ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट कराने का झांसा देकर युवक से चार लाख रुपये ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। डीसीपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
नौकरी दिलाने और ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट कराने का झांसा देकर मध्य प्रदेश के भिंड (सरोज नगर) निवासी कुलदीप राय से चार लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने डीसीपी सिटी से शिकायत की है।
पीड़ित का आरोप है कि सिकंदरा क्षेत्र स्थित एमवी नवल सर्विस कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया था। जब वह कंपनी के ऑफिस गए तो एडमिट कार्ड दिया गया। लिखे पते पर पहुंचा तो मोहित यादव से मुलाकात हुई। 30 हजार रुपये लेकर मई 2025 में जयपुर दो महीने ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया। बाद में प्लेसमेंट के नाम पर कई किस्तों में रुपये लिए गए मगर नौकरी नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में 1 अप्रैल 2026 को पदम प्राइड पुलिस चौकी में तहरीर दी लेकिन कुछ हुआ नहीं। अब डीसीपी सिटी को दिए प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।