फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jharkhand Police makes arrest in oil theft case

Agra News: झारखंड पुलिस ने तेल चोरी के मामले में की कुर्की

Fri, 14 Feb 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Police makes arrest in oil theft case
सांकेतिक
किशनी (मैनपुरी)। झारखंड में पेट्रोलियम पाइप काटकर पेट्रोल चोरी करने के मामले में फरार गांव पुवांया के रहने वाले आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के गांव पुवायां निवासी शैलू उर्फ शैलेंद्र सिंह और सोनू उर्फ सुखेंद्र सिंह सगे भाई हैं। इनके खिलाफ झारखंड के सिमडेगा जनपद के माहाबुआंग थाने पर 24 दिसंबर 2022 पेट्रोलियम एवं खनिज पाइप लाइन काट कर तेल चोरी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। सोनू उर्फ सुखेंद्र सिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। 27 सितंबर को झारखंड पुलिस ने पुवायां में दबिश दी थी। आरोपी के घर पर न मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। शुक्रवार को विवेचक अमरनाथ सोनी व टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कुर्की की कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed