{"_id":"69c5a2edabb024af640c0374","slug":"jewelry-worth-lakhs-stolen-from-a-rented-house-after-breaking-into-its-lock-the-continuous-incidents-in-achhnera-have-created-panic-in-the-town-raising-questions-about-police-patrolling-agra-news-c-421-1-ag11011-4389-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किराए के मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, अछनेरा में लगातार हो रही वारदातों से कस्बे में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किराए के मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, अछनेरा में लगातार हो रही वारदातों से कस्बे में दहशत, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बे में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला घड़ी मोहल्ला का है, जहां शातिर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के कीमती आभूषण और सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित सुनील पुत्र जगदीश घड़ी मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि वह 21 मार्च की रात काम के सिलसिले में शमसाबाद गया था। घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जब सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उसे सूचना दी। घर पहुंचने पर अलमारी का लॉक टूटा मिला। अंदर रखी सोने की अंगूठी, चेन, तोड़िया समेत अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित ने 25 मार्च को थाना अछनेरा में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि कस्बे में लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस की प्रभावी गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
लाखों के आभूषण-नकदी चोरी, नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
अछनेरा। कस्बे के ललुआ मोहल्ला निवासी अछनेरा नवीन सारस्वत और नितिन सारस्वत, पुत्र स्वर्गीय मुरारी लाल, अपने काम के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। चोरों ने मंगलवार की रात उनके बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है चोर चार तोड़िया, एक चांदी की कोंधनी, एक सोने की अंगूठी तथा 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। वहीं थाना पुलिस का कहना है शिकायत पत्र मिला है जांच करके प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।