{"_id":"611ababf8ebc3e42fa08b42d","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-home-agra-news-agr503891781","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जाट में रविवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए।
ग्राम खेड़ा जाट निवासी पृथ्वीराज सिंह ने पुलिस को बताया कि गर्मी के कारण घर के सभी लोग छत व बाहर सोए थे। रात में चोर सीढ़ी के रास्ते घर में पहुंच गए।
कमरों में रखे संदूक आदि के ताले तोड़कर बीस हजार रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र व चांदी के पायजेब, कमरबंद और अन्य सामान चोरी कर लिया। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। संवाद