फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery worth lakhs found near a ticketless passenger who pulled the chain in firozabad

UP: टिकट के चक्कर में आरपीएफ ने जिस यात्री को पकड़ा, तलाशी के दौरान मिला कुछ ऐसा..., उड़े पुलिस के होश

Fri, 21 Apr 2023 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 07:35 PM IST
सार

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे युवक को आरपीएफ ने पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आरोपी के पास से लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण मिले। 
 

विज्ञापन
Jewelery worth lakhs found near a ticketless passenger who pulled the chain in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ पुलिस बल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। आरपीएफ ने दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही मगध एक्सप्रेस को चैन पुलिंग कर रोकने वाले एक बेटिकट यात्री को पकड़ा। पकड़े गए यात्री से लाखों रूपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बरामद सोने चांदी के आभूषण को स्टेट जीएसटी विभाग के सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन


मगध एक्सप्रेस की घटना

दिल्ली से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकी। निर्धारित ठहराव अवधि के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना होने लगी। इसी बीच एसी कोच संख्या-दो से किसी यात्री ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर दी। ट्रेन की चैन पुलिंग होते ही स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल आरपीएफ रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा एक यात्री स्टेशन की दूसरी ओर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ को मारने वाले शूटर अरुण की चुप्पी के पीछे गहरा राज! गांव वालों ने बताया ये सच
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तलाशी में मिले सोने चांदी के आभूषण

 आरपीएफ जवान ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान यात्री मोहित जैन निवासी जैन मंदिर कटरा सुनारान के पास लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण और नौ हजार 200 रुपये बरामद हुए। यात्री के पास रेल यात्रा का अधिकृत टिकट भी नहीं मिला। आरपीएफ ने पकड़े यात्री के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की है। वहीं बरामद आभूषण व नकदी को प्रभारी थाना अध्यक्ष जीआरपी मनोज कुमार रजक ने राज्य जीएसटी विभाग के कर निर्धारण अधिकारी प्रेमदत्त शर्मा की सुपुर्दगी में दिया है। कार्रवाई के दौरान जीएसटी विभाग के पीडी मीना, रनवीर सिंह, मनोज कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed