{"_id":"644265da896f0aea80075de9","slug":"atiq-ashraf-murder-case-deep-secret-hidden-behind-silence-of-shooter-arun-no-criminal-history-2023-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ को मारने वाले शूटर अरुण की चुप्पी के पीछे गहरा राज! गांव वालों ने बताया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ को मारने वाले शूटर अरुण की चुप्पी के पीछे गहरा राज! गांव वालों ने बताया ये सच
Fri, 21 Apr 2023 04:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 04:25 PM IST
सार
अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले शूटर अरुण मौर्य का कोई भी आपराधिक इतिहास कासगंज में नहीं है। वह पिछले साल गांव में करीब छह दिन के लिए आया था। इस दौरान उसकी गतिविधियां सामान्य युवाओं से कुछ अलग थीं, लेकिन वो इतनी बड़ी साजिश को अंजाम देगा, इसकी किसी को अंदाजा भी नहीं था।
विज्ञापन
शूटर अरुण और गांव स्थित उसका घर
- फोटो : अमर उजाला
अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीन में से एक कासगंज के शूटर अरुण मौर्य के गांव कादरवाड़ी में पुलिस की चहलकदमी है। शूटर के घर में ताले पड़े हुए हैं और घर के बाहर अनाज बिखरा हुआ है। इस बीच अमर उजाला की टीम जब शूटर के गांव पहुंची, तो हैरान कर देने वाली जानकारी मिली। अरुण मौर्य का गांव में बहुत आना-जाना नहीं था, लेकिन जब पिछली साल वह अपने घर आया तो गुमसुम रहता था।
Trending Videos
गांव वालों को शूटर अरुण की फोटो दिखाकर जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फरार हो चुका था शूटर का परिवार
हालांकि जब पुलिस गांव में पहुंची उससे पहले ही अरुण के पिता और बाकी का परिवार गांव से फरार हो चुका था। उन्हें जानकारी मिल गई थी कि बेटे अरुण ने प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या कर दी है। घर के पालतू जानवर घर के बाहर बंधे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। ग्रामीणों को भी ये विश्वास नहीं हो रहा था कि अरुण इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।ये भी पढ़ें - Atique Ahmed Death: अतीक-अशरफ के शूटर को पहचानने में बड़ी गलती कर बैठी कासगंज पुलिस, सच पता चला तो छूटे पसीने
गांव में पुलिस के पहुंचने और अरुण के बारे में खुलासा होने के बाद एकत्र भीड़
- फोटो : अमर उजाला
छह दिन गांव में रहा था अरुण
ग्रामीणों ने बताया कि अरुण पिछले साल गांव करीब छह दिन के लिए आया था। उसकी उम्र भले ही कम थी, लेकिन वह और युवाओं की तरह न तो किसी से बात करता था और नाहीं किसी से मिलता जुलता था। साफ शब्दों में कहें तो वो गुमसुम सा रहता था। घर से निकलने के बाद कुछ देर अपने पिता के साथ गोलगप्पे की ठेल पर खड़ा हो जाता था और बाद में फिर घर में चला जाता था।ये भी पढ़ें - Atiq- Ashraf: अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले शूटर अरुण की असली उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान, राशन कार्ड आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण मौर्य का गांव में बना राशन कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
चुप्पी के पीछे की साजिश का नहीं था अंदाजा
ग्रामीणों ने बताया कि किसी को अंदाजा भी नहीं था कि गुमसुम रहने वाले अरुण मौर्य की चुप्पी के पीछे इतना बड़ी साजिश है। क्योंकि अरुण मौर्य का कासगंज में न तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड है और नाहीं कभी उसका किसी से झगड़ी ही हुआ।ये भी पढ़ें - Atiq Ashraf Murder: डेढ़ बीघा खेत, एक कमरे का मकान, पिता की गोलगप्पे की दुकान, बेटे ने माफिया का काम किया तमाम
विज्ञापन
शूटर अरुण मौर्य
- फोटो : अमर उजाला