{"_id":"677d6442a01e818ef40ce3dc","slug":"jewelery-and-cash-worth-rs-3-lakh-stolen-from-two-houses-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129911-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में चोर हुए सक्रिय: घर में ताला लगाकर न जाएं, कुरावली में दो घरों से चोरी; थाने के पीछे हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में चोर हुए सक्रिय: घर में ताला लगाकर न जाएं, कुरावली में दो घरों से चोरी; थाने के पीछे हुई वारदात
Wed, 08 Jan 2025 01:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:14 PM IST
सार
मैनपुरी के कुरावली थाने के पीछे मोहल्ला दक्षिणी फर्दखाना में चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब किराए पर रहने वाले दोनों परिवार घर वापस आए।
विज्ञापन
कुरावली के मोहल्ला दक्षिणी फद्दखाना में चोरी के बाद घर में फैला पड़ा सामान। संवाद
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी फर्दखाना में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान में किराए पर रह रहे दो लोगों के कमरों के ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर आदि सामान चोरी कर लिया। जानकारी होने के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा में थाने के पीछे स्थित मोहल्ला दक्षिणी फर्दखाना में विनोद यादव के घर में रोशनी निवासी गांव बरोलिया और गंगा सिंह किराए पर रहते हैं। सोमवार की रात को रोशनी ताला लगाकर अपने गांव चली गई थीं। गंगा सिंह अपने दूसरे मकान पर गए हुए थे।
रात में किसी तरह घर में घुसे चोरों ने दोनों के कमरों के ताले तोड़कर मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की चेन, अंगूठी, पायल आदि करीब 3 लाख रुपये के जेवर आदि चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जब रोशनी व गंगा सिंह घर वापस लौटे तो कमरों में सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।