फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JD Nadda and CM Yogi Adityanath to address BJP booth Sammelan in Etah

एटा में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज: कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

Sun, 12 Dec 2021 07:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 07:13 AM IST
सार

ब्रज प्रांत के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से भाजपा एटा से आज चुनावी शंखनाद करेगी। कार्यक्रम सैनिक पड़ाव में होगा। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
JD Nadda and CM Yogi Adityanath to address BJP booth Sammelan in Etah
सीएम योगी और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ब्रज प्रांत का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रविवार को सैनिक पड़ाव में होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले यह पार्टी का बड़ा कार्यक्रम है। जिसमें ब्रज प्रांत के 12 जिलों के कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी शंखनाद किया जाएगा।

विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11 बजे एटा में पहुंचेंगे। वह ब्रज प्रांत के 12 जिलों के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में करीब 28233 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। इनको लाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन

भाजपा के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष तथा सीएम योगी तीन चरणों में ब्रज क्षेत्र की बैठक करेंगे। पहले चरण में प्रांत के 19 विस्तारकों को करीब 50 मिनट तक संबोधित करेंगे। इसके बाद बूथ अध्यक्षों और बाद में 19 जिलाध्यक्ष, 16 जिला प्रभारी, 19 जिला विस्तारक और 65 विधानसभा प्रभारियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे तक रुकेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चार घंटे का रहेगा। दोपहर 12.30 बजे उनका हेलीकॉप्टर पड़ाव में उतरेगा। सबसे पहले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद पार्टी जिलाध्यक्ष, प्रभारी, विस्तारक, पालकों से संवाद करेंगे। शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।

बनाए गए दो हेलीपैड
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से सीधे कार्यक्रम स्थल सैनिक पड़ाव पर ही पहुंचेंगे। इसके लिए मंच के एक ओर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक एक हेलीकॉप्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष और दूसरे से सीएम व प्रदेश अध्यक्ष यहां पहुंचेंगे।

मंडलायुक्त, डीआईजी, सांसद ने किया निरीक्षण
कार्यक्रम और इसकी तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदयशंकर सिंह ने सैनिक पड़ाव में निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके कुछ समय बाद सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने भी पड़ाव में पहुंचकर जायजा लिया।

स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें रहेंगी तैनात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव शर्मा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें सैनिक पड़ाव में तैनात रहेंगी। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक टीम हेलीपैड पर, दूसरी सेफ हाउस और तीसरी टीम सैनिक पड़ाव में ही इमरजेंसी के लिए तैनात की जाएगी। इसके अलावा पांचों प्रवेश द्वारों पर हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। जहां हर आने वाले व्यक्ति को सैनिटाइज कर मास्क वितरित किए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed