फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jawahar bridge closed today for repair

आज फिर जाम से जूझेगा शहर

Wed, 30 Mar 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 30 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
jawahar bridge closed today for repair
दोपहर एक से चार बजे तक ब्लॉक रहेगा जवाहर पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जवाहर पुल पर बियरिंग लगाने के लिए आज बुधवार को दोपहर एक से चार बजे तक फिर से ब्लॉक लिया जाएगा। नेशनल हाइवे अथारिटी ने मंगलवार को भी बियरिंग और प्लेट सेट करने का काम किया। सोमवार को एनएचएआई तीन में से दो बियरिंग ही लगा पाया था। एक बियरिंग का काम बुधवार को पुल लिफ़्ट करने के  बाद किया जाएगा। इसके चलते शहर को एक बार फिर ट्रैफिक जाम से जूझना होगा। एनएच-2 और यमुना रोड पर हालत सबसे ज्यादा खराब रहेगी। हालांकि रूट डायवर्जन किया गया है। दिक्कत इसलिए आ रही है क्योंकि मरम्मत का काम उस समय किया जा रहा है जब ट्रैफिक का लोड ज्यादा रहता है। मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारी गैस सिलेंडर से लेकर प्लेट तक पुल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचाने का काम करते रहे। छोटी छोटी मरम्मत मंगलवार को की गईं। बुधवार दोपहर मेगा ब्लॉक लेकर जवाहर पुल को ऊपर उठाया जाएगा और बाकी बियरिंग के साथ प्लेट लगाने का काम होगा। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सोमवार के जाम को देखते हुए प्रशासन ने हाइवे अथारिटी अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

--। वन वे रहेगा अंबेडकर पुल
अंबेडकर पुल पर ट्रैफिक वन वे रखा जाएगा, ताकि जाम की स्थिति न बने।
वाटर वर्क्स से ट्रैफिक जीवनी मंडी के बजाय रामबाग से होकर निकाला जाएगा।
जीवनी मंडी से वाटर वर्क्स तक भी ट्रैफिक को वन वे रखा जाएगा।
ॅ यादव मेल ॅ बनी मुसीबत
आगरा। ट्रैफिक जाम की एक बड़ी वजह यादव मेल नाम से चलने वाली डग्गामार बसें भी बन गई हैं। सत्ताधारियों के संरक्षण में चल रहीं इन बसों को न आरटीओ कर्मचारी रोड साइड से हटाते हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस। इसके चलते भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


वर्जन
जवाहर पुल पर मरम्मत के काम को देखते हुए आज ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए गए हैं, उम्मीद है जाम नहीं लगेगा - आरके सिंह ( एसपी ट्रैफिक )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed