{"_id":"583b236e4f1c1b5e29088589","slug":"jat-aarakchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के नाम पर सरकार ने छला: मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के नाम पर सरकार ने छला: मलिक
आरक्षण के नाम पर सरकार ने छला: मलिक
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण के नाम पर सरकार ने छला: मलिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से रविवार को मलपुरा के गांव खलौआ में जाट संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आए जाट समाज के लोगों को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि आरक्षण के नाम पर सरकार ने समाज को छला है। सरकार ने आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि जाट समाज के साथ सरकारें पहले से ही धोखा करती चली आ रही हैं। हर बार भी उन्हें आरक्षण देने का भरोसा दिया गया था लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आरक्षण को पारित करने की पूरी प्रक्रिया नहीं अपनाई। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को रद्द कर दिया। इस बार यूपी विधानसभा 2017 के चुनाव में ऐसा नहीं होगा। जाट समाज उसी पार्टी को वोट देगा जो उन्हें केंद्र में आरक्षण दिलायेगी। जाट समाज अब चुप नहीं बैठेगा। 13 राज्यों में फैले समाज के लोगों को इकट्ठा कर आंदोलन किया जाएगा। सभा में समिति के प्रदेशाध्यक्ष मानवेन्द्र वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल, जिलाध्यक्ष नगेन्द्र फौजी, महानगर अध्यक्ष नीरज ठेनुआ, सहदेव चाहर, अरविंद चाहर, सावित्री देवी, डा. हृदेश चौधरी, राजकुमार, रवी चौधरी, बलवीर सिंह, संदीप भगौर आदि उपस्थित रहे।