{"_id":"62fd217da29cd76a724470f7","slug":"janmashtami-kanha-will-swing-in-a-silver-cradle-mainpuri-news-agr5436876133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी: चांदी के पालना में झूलेंगे कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी: चांदी के पालना में झूलेंगे कान्हा
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। लोग गोपाल के पालनों के साथ ही मनमोहक पोशाकों की खरीदारी कर रहे हैं। शहर में सामान्य पालनों के साथ ही चांदी के पालनों की भी मांग देखी जा रही है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में श्रीकृष्ण भक्तों की भीड़ दिखाई दी। शहर पहुंचे भक्तों ने कन्हैया की विभिन्न पोशाकों, बांसुरी, माला आदि की खरीदारी की। वहीं कन्हैया के लिए पालनों की सबसे अधिक खरीदारी की गई। शहर के साराफा बाजार में भी भक्त पहुंच रहे। यहां कन्हैया के पालना, बांसुरी, मुकुट आदि की मांग की जा रही है। बाजार में चांदी के पालने की कीमत 15 हजार से लेकर 50 हजार तक बताई जा रही है। बाजारों में कन्हैया की 500 से लेकर 15 हजार तक की पोशाक आदि उपलब्ध है। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर घरों में झांकी आदि सजाने के लिए सामान की खरीदारी के लिए भी भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। शहर के बजाजा बाजार, लेनगंज, घंटाघर, सदर बाजार आदि में पहुंचे भक्तों ने खरीदारी की। यहां लोगों की भीड़ दिखाई दी।
शहर के मंदिरो में भी तैयारियां तेज
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरो में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के श्री राधा कृष्णा मंदिर, करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, पुरानी मैनपुरी स्थित दाऊजी मंदिर आदि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को बेहतर ढंग से सजाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में दौ सौ से अधिक स्थानों पर सजेंगी झांकियां
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में दो सौ से अधिक स्थानों पर सामूहिक रूप से झांकी सजाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए श्रीकृष्ण भक्तों ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भक्तों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। जगह-जगह सामूहिक झांकी कार्यक्रमों को लेकर सफाई आदि कार्य तेज कर दिया गया है।