{"_id":"68523c97839b17fcc00dee2f","slug":"janakpuri-mahotsav-2025-rajesh-agarwal-will-become-raja-janak-anju-agarwal-will-become-rani-sunayana-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी महोत्सव 2025: राजेश अग्रवाल बनेंगे राजा जनक, अंजू अग्रवाल रानी सुनयना; शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी महोत्सव 2025: राजेश अग्रवाल बनेंगे राजा जनक, अंजू अग्रवाल रानी सुनयना; शुरू हुईं तैयारियां
Wed, 18 Jun 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:42 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव समिति आकार लेने लगी है। इस बार राजा जनक राजेश अग्रवाल बनेंगे, तो वहीं अंजू अग्रवाल रानी सुनयना बनेंगी।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव 2025
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत इस बार 17 से 21 सितंबर तक जनकपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कमला नगर में सजने वाली जनकपुरी की तैयारियों ने रूप लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को श्री जनकपुरी महोत्सव समिति की स्टैंडिंग कमेटी ने सर्व सम्मति से राजा जनक के रूप में राजेश अग्रवाल के नाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
राजा जनक के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियुक्त स्टैंडिंग कमेटी के संयोजक राकेश मंगल ने जैसे ही राजा जनक के रूप में राजेश अग्रवाल के नाम की घोषणा की, पूरा सभागार जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। राजा जनक को माला पहनाने, बधाई और शुभकामनाएं देने की होड़ लग गई। राजा जनक बनाए गए राजेश अग्रवाल ने कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मेरे पिछले जन्मों के पुण्यों का ही फल है जो मुझे माता जानकी का कन्यादान लेने का सौभाग्य मिलने जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान
ये भी पढ़ें - UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान
रानी सुनयना बनी अंजू अग्रवाल के चेहरा भी खुशी से खिल गया। अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन और मार्गदर्शक उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग के नेतृत्व में शीघ्र ही समिति के सभी पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। समिति आयोजन में कमला नगर के हर ब्लॉक और हर क्षेत्र को समायोजित करने की कोशिश करेगी। इस दौरान राम रतन मित्तल, विजय अग्रवाल, रंगेश त्यागी, सीताराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और रामगोपाल अग्रवाल, सीए गोविंद प्रसाद अग्रवाल, उमेश कंसल, टीएन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक में पीछे से इतनी रफ्तार से टकराई बस, मौत के साथ केबिन में फंसी दो लाशें; 31 घायल
ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक में पीछे से इतनी रफ्तार से टकराई बस, मौत के साथ केबिन में फंसी दो लाशें; 31 घायल