फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2025 Ganesh Ji’s Dole to Khatu Shyam Bhajan Sia’s Grand Wedding Celebration

Janakpuri Mahotsav 2025: हर आयोजन में शुभता, प्रेम और उत्साह के रंग; महिला मंडल की ये है तैयारी

Thu, 11 Sep 2025 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 07:56 AM IST
सार

आगरा के कमला नगर को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है यहां 6वीं बार जनकपुरी महोत्सव आयोजित हो रहा है। इससे उत्साहित जनकपुरी महिला मंडल अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2025 Ganesh Ji’s Dole to Khatu Shyam Bhajan Sia’s Grand Wedding Celebration
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सिया के विवाह के लिए जनकपुरी सजने लगी है। एक ओर मिथिला महल स्वरूप लेने लगा है तो दूसरी ओर झांकियां भी आने-जाने वालों को आकर्षित कर रही हैं। इसी के साथ मिथिलेश कुमारी की मेहंदी से लेकर डोले और वरमाला से फेरों तक के लिए महिला मंडली ने परिधान के रंग और थीम तय कर ली है। गुलाबी, लाल, हरे और नीले रंग में जनकपुरी महिला मंडल अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जनकपुरी के आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए महोत्सव आयोजन समिति पूरे मनोयोग से प्रयास कर रही है। 15 सितंबर को सबसे पहले गणेश जी के डोले के साथ राजा जनक की आमंत्रण यात्रा निकलेगी। इस दिन महिला समिति की सभी सदस्याएं गुलाबी परिधान में नजर आएंगी।
विज्ञापन


16 को सीताजी के मेहंदी कार्यक्रम के लिए हरे रंग की थीम निर्धारित की गई है। सिया की मेहंदी में सभी हरे रंग के परिधान में नजर आएंगी। इसके बाद 17 को सीता जी के डोले के दिन महिला मंडली लहंगे में नजर आएगी। 18 को सिया के फेरों के दौरान सभी लाल रंग तो 19 की शाम की आरती के लिए लहंगा पहनना निश्चित किया गया है। जनकपुरी आयोजन के अंतिम कार्यक्रम में 21 सितंबर को खाटू श्याम की भजन संध्या में सभी बहने नीले परिधान में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed