{"_id":"690131a264cb6d3cd1051d63","slug":"jan-manch-will-go-to-the-high-court-to-protest-against-liquor-shops-operating-in-densely-populated-areas-agra-news-c-364-1-ag11010-120519-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घनी आबादी में चल रहे शराब ठेकों के विरोध में हाईकोर्ट जाएगा जनमंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घनी आबादी में चल रहे शराब ठेकों के विरोध में हाईकोर्ट जाएगा जनमंच
विज्ञापन
शोक जताते वकील
आगरा। नगला बूढ़ी के हादसे के बाद सिविल काेर्ट परिसर में मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने एक बैठक की। उन्होंने शराब के नशे में गाड़ी से 5 लोगों की हत्या करने की घटना पर आक्रोश जताया है। मृतकों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। घनी आबादी में चले रहे शराब के ठेकों के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए कमेटी का गठन किया। इस के साथ ही जन जोड़ो यात्रा को लेकर कार्य योजना बनाई।
जनमंच के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि शहर के बीचो बीच घनी आबादी में चल रहे शराब के ठेके ही नगला बूढ़ी में 5 लोगों की हत्या का कारण हैं। उन्हें बंद किया जाना चाहिए। इसके लिए जनमंच हाईकोर्ट में अधिवक्ता नवल सिंह सिनसिनवार की अध्यक्षता में रिट दाखिल कर लड़ाई लड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को 20-20 लाख की आर्थिक मदद और घायलों को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए।
अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि जनमंच ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य बनाए जाने की मांग के लिए चलाई जा रही जन जोड़ो यात्रा आंदोलन पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि 31 अक्तूबर को हाथरस व अलीगढ़ में निकलने वाली यात्रा के लिए अधिवक्ताओं के साथ किसान, मजदूर, छात्र संगठनों से आह्वान किया गया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में जन जोड़ो यात्रा में भाग लें।
विज्ञापन
इस दौरान उदयवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह धाकरे, वीरेंद्र फौजदार, सत्येंद्र कुमार यादव, पवन कुमार गुप्ता, फूल सिंह चौहान, राजवीर सिंह यादव, मोहनलाल, अवधेश सोलंकी, राहुल सिंह, लवकेश यादव, हृदयेश यादव व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।