{"_id":"5e88b9be8ebc3e78b032be8b","slug":"jamati-mainpuri-news-agr436591754","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों की सघनता से की जा रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों की सघनता से की जा रही तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए लोगों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे में प्रशासन तलाश में जुटा है। जनता से भी अपील की गई है कि वह जमाती से जुड़ी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम पर दें।
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल हुए 20 जमाती मैनपुरी के घिरोर और शहर कोतवाली क्षेत्र में भी मिल चुके हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। जमातियों को संरक्षण व इनकी मौजूदगी की सूचना न देने पर तीन लोगों के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।एहतियात के तौर पर जमात में शिरकत कर आए लोगों की तलाश की जा रही है। खुफिया विभाग भी प्रयासों में जुटा हुआ है। एसपी की ओर से जनता से अपील भी की गई है कि किसी भी जमाती की मौजूदगी के बारे में तत्काल कंट्रोल रूम पर सूचना दें।
तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए लोगों में कोरोना संक्रमण की संभावना है। ऐसे में इनके बारे में जानकारी होते ही तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचना दें। ताकि इनकी जांच आदि की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
अजय कुमार, एसपी