फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jam on the main roads of the town due to tempo, police silence

Agra News: कस्बा के मुख्य मार्गों पर टेंपो के कारण लगता जाम, पुलिस मौन

Wed, 11 Jan 2023 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jam on the main roads of the town due to tempo, police silence
कासगंज के अमांपुर में कासगंज रोड़ पर खडे ऑटो जिनके कारण कस्बा में जाम के हालात बन जाते है। - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कस्बा के मुख्य मार्गों पर टेंपो के अवैध अड्डे बनाने से राहगीर परेशान हैं। मुख्य मार्ग पर ही इनके खड़े हो जाने से मार्ग पर वाहनों को निकलने की जगह काफी कम हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के सामने ही इस तरह से टैंपो खड़े कर दिए जाते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा के एटा रोड, कासगंज रोड, सहावर रोड, सिढ़पुरा रोड, मोहनपुर रोड, तिराहे पर टेंपो की लाइन लगी रहती है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां पर दोपहिया वाहनों के निकलने के लिए भी जगह नहीं रहती है। कासगंज रोड पर भी टेंपो के खड़े रहने से सड़क सकरी होने के कारण वाहन निकलने के लिए भी जगह नही बचती है। मार्ग के एक ओर जाने वाले तो दूसरी ओर आने वाले टेंपो खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इस अवैध अतिक्रमण के प्रति मौन बनी हुई है। पुलिस कर्मियों के सामने ही यह अवैध अतिक्रमण रहता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कस्बा के पवन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, शुभम गोयल, प्रेम सिंह, बसंत गुप्ता, धीरज गुप्ता, अनिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी से समस्या निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

अवैध रूप से टेंपो स्टैंड बनाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम अमांपुर पहुंचकर मौके का निरीक्षण करेगी उसके बाद कार्रवाई करेगी।
राजेश राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed