फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand inauguration of Shoe Fair Meet at Agra

मीट एट आगरा: एक छत के नीचे सजी जूते की दुनिया, 11 देश कर रहे शिरकत; चाइना पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 03 Oct 2026 09:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 09:48 PM IST
सार

आगरा में शनिवार को शू फेयर 'मीट एट आगरा' का भव्य शुभारंभ हुआ। फेयर में पहले दिन चाइना पवेलियन आकर्षण का केंद्र रहा। यहां चाइना की कंपनियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में भारत, अर्जेंटीना, फ्रांस, ब्राजील, चीन, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, ताइवान और वियतनाम सहित कुल 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

विज्ञापन
Grand inauguration of Shoe Fair Meet at Agra
मीट एट आगरा का शुभारंभ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सींगना स्थित ट्रेड सेंटर में शनिवार को 18वें अंतरराष्ट्रीय शू फेयर 'मीट एट आगरा' का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार फुटवियर सेक्टर की हर चुनौती के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चीन समेत 11 देशों की भागीदारी और अत्याधुनिक तकनीक के संगम वाले इस तीन दिवसीय मेले में इस बार पर्यावरण अनुकूल 'काई और बायोप्लास्टिक' से बनने वाले सोल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आगरा का लेदर और फुटवियर उद्योग देश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में रीढ़ की हड्डी की तरह है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में उद्योग को नई तकनीक, उच्च गुणवत्ता, डिजाइन, उत्पादकता और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती से टिक सकें। उन्होंने बताया लेदर सेक्टर से जुड़ी चुनौतियों और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए उनके नेतृत्व में एक विशेष समिति का गठन किया गया है। निर्यातक और उद्यमी अपने सुझाव और समस्याएं इस समिति के समक्ष रख सकते हैं, जिनका संबंधित विभागों के समन्वय से त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर (एफमेक) अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 18 वर्षों की यात्रा में मीट एट आगरा सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं रहा बल्कि एक छत के नीचे फुटवियर उद्योग के लिए तकनीक, व्यापार और नए अवसरों का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री (डीसीएफएलआई) के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि आगरा के पास पीढ़ियों का हुनर, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, उद्यमशीलता और बाजार से जुड़ाव है। सही तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और नीतिगत सहयोग से आगरा सही मायने में वर्ल्ड कैपिटल ऑफ फुटवियर बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित किए गए उद्यमी
फेयर में इस बार चाइना पवेलियन आकर्षण का केंद्र रहा। यहां चाइना की कंपनियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में भारत, अर्जेंटीना, फ्रांस, ब्राजील, चीन, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, ताइवान और वियतनाम सहित कुल 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में फुटवियर और कंपोनेंट्स उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए मीनाक्षी कलसी, तान्या निर्झरा, श्वेता आर्या, उज्ज्वल सचदेवा को सम्मानित किया गया। वीरेंद्र कुमार महाजन को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान मिला। समारोह में एफमेक पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा, उपाध्यक्ष राजीव वासन व राजेश सहगल, फेयर की चेयरमैन माला खेड़ा, इफ्कोमा अध्यक्ष संजय गुप्ता, चंद्र मोहन सचदेवा, ओपिंदर सिंह लवली, नकुल मनचंदा, टोनी मखीजा, ललित अरोरा, महासचिव प्रदीप वासन आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed