फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jalsakti

11 को उपराष्ट्रपति डीएम को करेंगे सम्मानित

Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
jalsakti
कासगंज। जिला गंगा समिति की बैठक में जल शक्ति अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम सीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जलशक्ति अभियान के चलते जिले को नेशनल अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार 11 नवंबर को उपराष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया जाएगा। वे स्वयं कासगंज की टीम की ओर से इस पुरस्कार को लेने जाएंगे। जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति और टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार, गंगावन, भागीरथी वन की स्थापना, दरियावगंज झील, गोखुर झील, रामछितौनी पर जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के आधार पर नेशनल अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ(वर्ल्ड वाइल्ड फंड) की टीम ने भी उल्लेखनीय कार्यों का जिले में पहुंचकर दौरा करके भौतिक स्थिति को परखा और किए गए कार्यों की सराहना की।
जिले में कछुआ संरक्षण के लिए भी रामछितौनी झील के पास वन विभाग के द्वारा योजना बनाई जा रही है। 25 हेक्टेयर भूमि इसके लिए चिह्नित की गई है। जिले की उपलब्धि पर समीक्षा बैठक में जिला गंगा समिति और प्रशासनिक अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी को बधाई दी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ, डीडीओ, पीडी डीआरडी एवं गंगा समिति के सदस्य के रूप में गौरीशंकर शर्मा व नवल किशोर कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed