फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jal Sansthan employee committed suicide in Agra

आगरा: जल संस्थान के कर्मचारी ने की खुदकुशी, ऑपरेटर कक्ष में लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Fri, 25 Mar 2022 09:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 09:32 PM IST
सार

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक व्यक्ति को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति कर्मचारी की कार लेकर गया था, जिसे वापस नहीं कर रहा है। मांगने पर धमकी देता था। 

विज्ञापन
Jal Sansthan employee committed suicide in Agra
मृतक कर्मचारी की मां को ढांढस बांधते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज के केदार नगर स्थित पानी की टंकी के ऑपरेटर कक्ष में शुक्रवार दोपहर को कर्मचारी सुनील राकेश (44) का शव मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि फंदा बनाकर आत्महत्या की बात कही गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक के पिता ने एक सुसाइड नोट दिया है। इसमें कर्मचारी ने उसकी कार लेकर गए एक व्यक्ति को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


सुनील राकेश जगदीशपुरा स्थित चंदन नगर के रहने वाले थे। जल संस्थान में कर्मचारी थे। वह केदार नगर स्थित पानी की टंकी पर तैनात थे। वह शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर आए थे। 

विज्ञापन

ऑपरेटर कक्ष में फंदे से लटका मिला शव 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि उन्हें दोपहर में सूचना मिली थी कि पानी की टंकी पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील ऑपरेटर कक्ष में फंदे पर लटके हुए थे। इसका पता एक अन्य कर्मचारी के बेटे के दोपहर तकरीबन एक बजे पानी की टंकी पर आने पर चल सका। इस पर शव को फंदे से उतार लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता ने सुसाइड नोट दिया है। इसकी जांच की जा रही है। इसमें एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

'मेरी कार ले गया, मांगने पर दे रहा धमकी'

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता अनोखेलाल ने एक कागज पर लिखा नोट सौंपा है, जोकि सुनील राकेश की तरफ लिखा है। इसमें उन्होंने एक व्यक्ति के द्वारा उसकी कार लेकर जाने की बात लिखी है। कहा है कि वह उसे वापस नहीं कर रहा है। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मैं मानसिक रूप से परेशान हो गया हूं। इस कारण आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे जाने के बाद उक्त व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ऑटो चालक ने लगाई फांसी 

थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर में आटो चालक प्रवीन कुमार गुप्ता (48) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि प्रवीन की पत्नी विनीता गुप्ता बृहस्पतिवार को दो बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के घर गई थीं। शुक्रवार सुबह पति का फोन मिलाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वो घर आ गईं। 

घर का दरवाजा अंदर से बंद था। वह किसी तरह घर के अंदर गई। कमरे में पंखे से बने फांसी के फंदे पर प्रवीन लटके हुए थे। सूचना पर पुलिस आ गई। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। इसका कारण पता किया जा रहा है। आर्थिक तंगी की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed