{"_id":"6a779b0fc8ef43be1801e504","slug":"jal-nigam-swings-into-action-after-accident-fills-pit-and-installs-barricades-agra-news-c-421-1-yam1001-14343-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हादसे के बाद जागा जल निगम, गड्ढा भरकर लगाई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हादसे के बाद जागा जल निगम, गड्ढा भरकर लगाई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
कर्मयोगी एंकलेव मे सीवर लाइन से हुए गड्ढे को मलबा डालकर भर दिया गया।
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी (पीलाखार) रेलवे अंदर पास के नजदीक में सीवर लाइन के खुले गड्ढे में ऑटो गिरने की घटना के बाद जल निगम हरकत में आया। हादसे के बाद गड्ढे को भर दिया गया। मौके पर बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए। यमुना एसटीपी के लिए सीवर पाइप डालने को खोदा गया यह गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था।
बारिश में जलभराव होने से शुक्रवार को ऑटो उसमें समा गया था। जिसमें चालक सहित पांच लोग थे। जिसमें दो सहेली राधा और सोनिया थीं। सोनिया की हालत गंभीर है वह अस्पताल में भर्ती है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा ने बताया कि गड्ढे को देखकर उन्होंने जल निगम की लापरवाही के संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उनका कहना है कि समय रहते गड्ढा बंद कर दिया जाता और सुरक्षा के इंतजाम होते तो हादसा टाला जा सकता था। हादसे के बाद की गई कार्रवाई ने विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।