फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jail visitor to provide legal aid to prisoners

बंदियों को विधिक सहायता दिलाएं जेल विजिटर

Wed, 28 Jul 2021 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Jail visitor to provide legal aid to prisoners
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को अपने विश्राम कक्ष में जेल विजिटरों के साथ समीक्षा बैठक की। जेल विजिटरों से कहा जेल में जाकर बंदियों से जानकारी जुटाएं। जिन बंदियों को विधिक सहायता की जरूरत है उनको विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क सहायता दिलाएं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा अपराध करने वाले बंदी जेल में निरुद्ध हैं। कई बंदी गरीबी के चलते अपना मुकदमा लड़ने में असमर्थ हैं। जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों ने इस तरह की समस्यायें बताई हैं। बंदी को न्याय पाने के लिए मुकदमा लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा जेल विजिटर अपने निर्धारित दिवसों में जेल में जरूर जाएं।
विज्ञापन

बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्यायें सुनें। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के तहत गरीब बंदियों को निशुल्क विघिक सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई शुरू करें। विधिक सहायता पाने के लिए बंदियों के प्रार्थनापत्र जेल प्रशासन के माध्यम से ही विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराए जाएं। जेल विजिटर किस दिन कितने बंदियों से मिले। कितने बंदियों ने विधिक सहायता की मांग की। इसकी आख्या उसी दिन निर्धारित प्रारूप पर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा की जाए। जेल विजिटर रस्किन खान, संदीप कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed