फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jagan singh

लोकतंत्र सेनानी का हुआ निधन

Tue, 18 Aug 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
jagan singh
लोकतंत्र सेनानी जागन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
भोगांव। क्षेत्र के गांव टुड़ारी निवासी लोकतंत्र सेनानी का निधन हो गया। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के गांव टुड़ारी निवासी 98 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी जागन सिंह राजपूत का सोमवार की देर शाम निधन हो गया। मंगलवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश अवस्थी ने बताया कि जागन सिंह सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी द्वारा लगाए गए डीआईआर, मीसा के तहत आठ दिसंबर 1975 को भोगांव में आंदोलन करके जेल गए थे। एसडीएम सुधीर कुमार, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने, राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो राम स्वरूप यादव, लेखपाल अब्दुल नगीन खां ने लोकतंत्र सेनानी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पहुंची गारद टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र हेमसिंह ने दी। संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश अवस्थी, मथुरा प्रसाद, हाकिम सिंह, नेतराम, रामप्रकाश, राजेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान देना भूले अधिकारी
लोकतंत्र सेनानी के शव को राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित नहीं किया जा सका। लोकतंत्र सेनानियों सहित उनके परिवार के सदस्यों में रोष नजर आया। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना रात आठ बजे मिली। सुबह नौ बजे तक दुकानें बंद रहने से तिरंगा झंडा नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed