{"_id":"69e543d5ec210b12940c1b16","slug":"it-is-necessary-to-inculcate-the-feeling-of-harmony-and-swadeshi-in-the-society-agra-news-c-25-1-agr1067-1039514-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समाज में समरसता और स्वदेशी का भाव जगाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समाज में समरसता और स्वदेशी का भाव जगाना जरूरी
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम महानगर (कैलाश भाग) ने शास्त्रीपुरम स्थित एक स्कूल में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के प्रांत कार्यवाह राजकुमार ने संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और स्वदेशी का भाव जगाना जरूरी है।
उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में समाज के सामने पंच परिवर्तन का लक्ष्य रखा, जिसमें सामाजिक समरसता, स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन (परिवार व्यवस्था), पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के 85 देशों में संघ का संपर्क है। कार्यक्रम अध्यक्ष एआरटीओ आलोक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन चंद्रशेखर ने किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, महानगर संघचालक भारत भूषण, भाग संघचालक अवधेश उपाध्याय, दिलीप, संजीव माहेश्वरी, विनीत शर्मा, प्रदीप भी मौजूद रहे।