फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Israel PM benjamin netanyahu asked about taj mahal from tourist guide

ताजमहल पर रोमांटिक मूड में दिखे इजराइली PM ने गाइड से पूछे ऐसे सवाल

Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Israel PM benjamin netanyahu asked about taj mahal from tourist guide
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा - फोटो : अमर उजाला
इजराइली सेना के कमांडो रहे और सख्त फैसलों के लिए दुनिया भर में चर्चित इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मुहब्बत की बेजोड़ निशानी ताजमहल में जब अपनी पत्नी सारा के साथ पहुंचे तो बेहद रोमांटिक मूड में नजर आए। 
विज्ञापन


दीदार ए ताज के दौरान इजराइली प्रधानमंत्री का अंदाज बेहद रोमांटिक रहा। पत्नी का हाथ थामे ताज का दीदार कर नेतन्याहू ने कभी आम सैलानी की तरह फोटो खिंचवाए तो कभी वीडियो के जरिए मुहब्बत का संदेश दिया। अपनी यात्रा को उन्होंने यादगार बताया और ताज की विजिटर बुक में इसे कभी न भूलने वाला प्रेम का स्मारक करार दिया।
विज्ञापन


69 साल के इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोपहर में पहुंचे तो फोरकोर्ट से ताज का अक्श देखते ही उनका चेहरा खिल उठा। यहां स्वागत के बाद पत्नी सारा को पास बुलाया और उसके बाद गाइड नितिन सिंह के साथ ताज का दीदार करने आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्टशेप में खिंचवाया फोटो

Israel PM benjamin netanyahu asked about taj mahal from tourist guide
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा - फोटो : अमर उजाला
ताज के तामीर होने की कहानी सुनते वक्त उनकी पत्नी सारा मानो खो र्गइं। अपने साथ आए प्रतिनिधिमंडल से अलग दोनों ने एकांत में ताज में वक्त बिताया। इस दौरान ताज में ड्यूटी पर तैनात एएसआई कर्मचारी भी हटा दिए गए। ताज की वास्तुकला, इतिहास, इनले वर्क पर दोनों ने ही कई सवाल पूछे।

डायना बेंच के नाम से प्रसिद्ध सेंट्रल टैंक की संगमरमरी बेंच पर इस्राइली पीएम ने सारा का हाथ पकड़ कर ही फोटो खिंचवाया। आम पर्यटक जिस तरह ताज का पिनेकल पकड़ने के फोटो खिंचवाते हैं, ठीक उसी तरह खिलखिलाते हुए दोनों ने फोटोग्राफी भी कराई। 

यह पहला मौका था जब किसी राष्ट्राध्यक्ष ने बेंच पर खड़े होकर अनूठे अंदाज में फोटो खिंचवाए। यहीं पर इजराइली प्रधानमंत्री ने 28 सेकंड का वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने ताज की शान में कसीदे गढ़े। यह वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर अपलोड भी किया।

नहीं गए यमुना किनारे

Israel PM benjamin netanyahu asked about taj mahal from tourist guide
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के मुख्य गुंबद में इजराइली प्रधानमंत्री जिस प्रवेश द्वार से अंदर गए, उसी से बाहर भी निकले, जबकि अन्य सभी राष्ट्राध्यक्ष यमुना किनारे की ओर से बाहर निकलते रहे हैं। 

इजराइली सुरक्षा अधिकारियों ने यमुना किनारा के खुले स्थान को प्रधानमंत्री के लिए असुरक्षित माना और सुरक्षा कारणों से नदी किनारे नहीं जाने दिया। उनको मस्जिद और मेहमानखाने के बारे में मुख्य गुंबद की सीढ़ियों की ओर से बताया गया।

पूछे ये सवाल

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाइड से पूछा कि मुगल कौन थे और उनका साम्राज्य कहां तक फैला रहा। शाहजहां के कैद होने का सवाल पूछा, जिस पर उन्हें औरंगजेब और चारों बेटों की दास्तान बताई गई। 

गुंबद का रंग पीला होने और बाकी स्मारक के सफेद होने के बारे में प्रधानमंत्री ने पूछा और मडपैक ट्रीटमेंट पर रुचि दिखाई। गुंबद के अंदर शाहजहां मुमताज की कब्र और इन पर इनले वर्क को देखकर दोनों ने इस पर लगे पत्थरों के नाम पूछे। ताज के गुंबद में आवाज गूंजने पर उन्हें इसकी खासियत बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed