फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPL colors spread across the countryside, Udhanpura defeated Nagla Imli team, league matches started in Shahpur Brahmin and Chaurangahar.

Agra News: देहात पर चढ़ा आईपीएल का रंग, उधन्नपुरा ने नगला इमली टीम को हराया

Fri, 29 May 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
IPL colors spread across the countryside, Udhanpura defeated Nagla Imli team, league matches started in Shahpur Brahmin and Chaurangahar.
विजेता टीम
बाह। देहात में भी आईपीएल का रंग चढ़ने लगा है। लू से बेपरवाह युवा लीग मुकाबलों में खूब चौके और छक्के लगा रहे हैं, जबकि गेंदबाज मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। जैतपुर के शाहपुर ब्राह्मण गांव में आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को उधन्नपुरा और नगला इमली गांव के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। नगला इमली ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए। उधन्नपुरा के सचिन ने 3 तथा सोनू और अंशू ने 2-2 विकेट हासिल कर प्रभावी गेंदबाजी की। जवाब में खेलने उतरी उधन्नपुरा की टीम ने महज 8 ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत में अनुराग 21 रन, पिंटू यादव 25 रन, अंशू यादव 30 रन, गोविंद 27 रन का योगदान रहा।
विज्ञापन

जीत में अहम भूमिका निभाने वाले उधन्नपुरा के अंशू यादव ने 30 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए थे। आयोजन समिति ने शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए अंशु यादव को मैन ऑफ द मैच चुना। उधन्नपुरा के कप्तान श्यामवीर यादव ने बताया कि लीग मुकाबले में जीत टीम का उत्साहवर्धन करेगी। इधर बृहस्पतिवार को शुरू हुई चौरंगाहार लीग में मढ़ेपुरा एवं चौरंगाबीहड़ के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें मढ़ेपुरा की टीम ने आसान जीत दर्ज की। उद्धाटन समारोह में जितेन्द्र सिंह उर्फ भूरे फौजी, दीपू पंडित, हर्ष शर्मा, सचिन भारद्वाज, अनुज भारद्वाज, मोहन, सुनील यादव, करू पंडित, शिव प्रकाश, अमन जैन, सेहुल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed