{"_id":"5df866228ebc3e87df02838d","slug":"ipl-auction-date-of-2020-all-rounder-tejendra-dhillon-base-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएलः आगरा के क्रिकेट प्रेमियों की नीलामी पर नजर, इस आलराउंडर का बेस प्राइस है बीस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएलः आगरा के क्रिकेट प्रेमियों की नीलामी पर नजर, इस आलराउंडर का बेस प्राइस है बीस लाख
Wed, 18 Dec 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ऑलराउंडर तेजेंद्र ढिल्लन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली क्रिकेटरों की नीलामी के लिए ताजनगरी के आलराउंडर तेजेंद्र सिंह ढिल्लन का बेस प्राइस बीस लाख रुपये रखा गया है।
आगरा के क्रिकेट प्रेमियों की इस नीलामी पर नजर है। दुनियाभर के शॉर्ट लिस्ट किए गए 332 क्रिकेटरों में तेजेंद्र का नाम 228वें नंबर पर है। बोली में शामिल होने के लिए दुनियाभर के 997 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। तेजेंद्र सिंह ढिल्लन की ऑलराउंडर की हैसियत से बोली लगेगी। बोली लगाने के लिए कुल 44 सेट तय हैं, तेजेंद्र की बोली 33वें सेट में लगेगी।
दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर को मुंबई इंडियंस ने वर्ष 2018 में 55 लाख रुपये में खरीदा था। उस समय भी तेजेंद्र का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उस सत्र में तेजेंद्र टीम का हिस्सा तो रहे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिल सका था।

वर्ष 2019 में लगी बोली में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल पाया था। इस बार फिर तेजेंद्र के आईपीएल में खेलने की उम्मीद है। बल्केश्वर में रहने वाले तेजेंद्र सिंह ढिल्लन वर्ष 2017 से राजस्थान की रणजी टीम का हिस्सा भी रहे हैं।
विश्वास है आईपीएल खेलूंगा
मुझे उम्मीद है कि मेरे पिछले प्रदर्शनों को देखते हुए कोई न कोई टीम मुझमें जरूर विश्वास जताएगी। टीम के विश्वास को आईपीएल के आने वाले सीजन में सही साबित करूंगा। -तेजेंद्र सिंह ढिल्लन, क्रिकेटर
एक सत्र में शहर के तीन क्रिकेटर
आईपीएल के लिए लगने वाली बोली में तेजेंद्र सिंह ढिल्लन को अगर कोई टीम खरीदती है, तो शहर के क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार ऐसा अवसर आएगा, जब आगरा के तीन क्रिकेटर आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेलते दिखाई देंगे। वर्ष 2018 में भी ऐसा हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स से मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर और मुंबई इंडियंस की ओर से राहुल चाहर और तेजेंद्र सिंह ढिल्लन खेले थे।