फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IP address tracing device will prevent cyber crime

साइबर अपराध रोकेगी आईपी एड्रेस ट्रेसिंग डिवाइस

Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
IP address tracing device will prevent cyber crime
मैनपुरी। तकनीकी के विकास के साथ-साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी के चलते कभी खाते से हैकर रुपये उड़ा लेते हैं तो कभी ऑनलाइन शॉपिंग करके नुकसान पहुंचाते हैं। ये मामले पुलिस के लिए सुलझाना मुश्किल हो रहे थे। इसी के चलते पुलिस विभाग ने साइबर सेल में आईपी एड्रेस ट्रेसिंग डिवाइस लगवाई है। इसके माध्यम से साइबर अपराध रोके जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले पुलिस के पास पहुंचते हैं। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जांच के लिए साइबर सेल स्थानांतरित कर दिया जाता है। यहां मौजूद तकनीकी योग्यता वाले पुलिसकर्मी ऑनलाइन माध्यम से ही इन मामलों का सुलझाने का प्रयास करते हैं। ऑनलाइन ठगी में जिस डिवाइस और लोकेशन से ठगी हुई है, इसका पता लगाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आईपी एड्रेस को ट्रेस करना ही एकमात्र तरीका है। इसी के लिए साइबर सेल में अब आईपी एड्रेस ट्रेसिंग डिवाइस लगवाई गई है। इस डिवाइस के माध्यम से साइबर सेल को ऑनलाइन ठगी के मामले सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

----
इंटरनेट से चलने वाले प्रत्येक गैजेट जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन सभी का एक आईपी एड्रेस होता है। आइपी एड्रेस को इंटरनेट एड्रेस भी कहा जाता है। इसके माध्यम से डिवाइस की जानकारी और उसकी लोकेशन भी पता की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
साइबर सेल में आइपी एड्रेस ट्रेस करने की डिवाइस उपलब्ध है। इससे ऑनलाइन ठगी के मामले सुलझाने में मदद मिली है।
विक्रम सिंह, साइबर सेल प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed