फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation team found evidence of caesarean delivery

Agra News: जांच टीम को सीजेरियन प्रसव के मिले सबूत

Fri, 17 May 2024 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 May 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation team found evidence of caesarean delivery
जांच टीम को सीजेरियन प्रसव के मिले सबूत
विज्ञापन

कौन कर रहा था श्री साईं हॉस्पिटल में ऑपरेशन, डॉक्टर और संचालक नहीं दे पा रहा जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। श्री साईं हॉस्पिटल में पिछले 15 दिनों से बिना प्रशिक्षित डॉक्टर के ही सीजेरियन प्रसव किए जा रहे थे। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हुआ है। जिस बच्ची की अस्पताल में मौत हुई है उसका जन्म भी सीजेरियन प्रसव से ही कराया गया था। इस बात को अस्पताल का एक कर्मी भी स्वीकार कर रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर श्री साईं हॉस्पिटल में सीजेरियन प्रसव करा कौन रहा था।
शहर के राधा रमन रोड स्थित श्री साईं हॉस्पिटल पर थाना घिरोर क्षेत्र गांव भुगाई निवासी विमलेश की पत्नी रीता देवी ने सात दिन पहले सीजेरियन प्रसव से एक बच्ची को जन्म दिया था। बुधवार को हॉस्पिटल पर मौजूद एक डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल की छत पर आधा घंटे तक धूप में रखने की सलाह दी थी। इसके बाद बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर दो टीमें जांच कर रही हैं। जांच के दौरान एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को कहा है कि विमलेश की पत्नी का श्री साईं हॉस्पिटल में सीजेरियन प्रसव कराया गया। जबकि टीम को श्री साईं हॉस्पिटल के निरीक्षण में अभी तक प्रशिक्षित डॉक्टर नहीं मिला है और तीन दिन बाद भी संचालक प्रशिक्षित डॉक्टर के अभिलेख नहीं दिखा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी बोला, रोज होते हैं सीजेरियन प्रसव
हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कर्मचारी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि श्री साईं हॉस्पिटल में प्रतिदिन सीजेरियन प्रसव कराए जाते हैं। रीता देवी के सीजेरियन प्रसव के लिए 25 हजार रुपये तय किए गए थे। जिसमें से 10 हजार ही अभी तक जमा हुए हैं। उसने एक डॉक्टर का भी नाम लिया है जो स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में कहीं दर्ज नहीं है। इस बात से साबित हो रहा है कि श्री साईं हॉस्पिटल में अवैध रूप से अप्रशिक्षित लोग प्रसूताओं की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे थे और विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी।


मामले की जांच कराई जा रही है अभी तक संचालक द्वारा पंजीकृत डॉक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आखिर सीजेरियन प्रसव कौन कर रहा था इस संबंध में संचालक से जवाब मांगा गया है।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed