{"_id":"5dd0449d8ebc3e54bb6a377b","slug":"intoxication-mainpuri-news-agr415615799","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के दरवाजे पर नहीं पहुंची बरात, नशे में मिला दूल्हा व पिता, बेटी ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन के दरवाजे पर नहीं पहुंची बरात, नशे में मिला दूल्हा व पिता, बेटी ने उठाया ये कदम
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। शहर से बेवर जाने वाली एक बरात शुक्रवार की शाम दुल्हन के दरवाजे पर नहीं पहुंची। पता चला कि दूल्हा और पिता शराब नशे में हैं तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद समझाने का दौर शुरू हो गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। दुल्हन पक्ष की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बरात जानी थी। शाम तक जब बरात दरवाजे पर नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोग वजह जानने के लिए दूल्हा के गांव पहुंच गए। वहां आने के बाद पता चला कि दूल्हा और उसके पिता शराब के नशे में हैं। बरात लाने की बात कही तो मना कर दिया गया।
जब यह बात दुल्हन को पता लगी तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं बरात न आने की जानकारी मिलने के बाद शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। देर रात बरात न आने से सारी तैयारियां धरी रह गईं। इसके बाद समझौता के प्रयास शुरू हो गए। शनिवार की शाम तक पंचायत होती रही, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला।
विज्ञापन
धूमधाम से करना चाहते थे बेटी की शादी
दुल्हन के पिता का कहना है कि उनके एक ही बेटी है। वह उसकी धूमधाम के साथ शादी करना चाहते थे। शादी के लिए अपनी हैसियत के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन दूल्हा पक्ष की हरकत ने सारे सपने तोड़ दिए।
दुल्हन के भाई ने बताया कि रुकाई में करीब 51 हजार, लगुन में करीब एक लाख, एक बाइक, चेन, अंगूठी व अन्य सामान दिया था। उसे नहीं पता था कि दूल्हा व उसके परिजन ऐसे निकलेंगे। जो भी हुआ समय से पहले जानकारी हो गई। वरना शायद बहन की जिंदगी बरबाद ही हो जाती। अब वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
दूल्हा और ताऊ को कोतवाली लाई पुलिस
दूल्हा पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके पिता के साथ मारपीट करने का आरोप वधू के परिजनों पर लगाया है। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। कोतवाली पुलिस दूल्हा और ताऊ को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दूल्हा नशे में नहीं था, बल्कि पिता ने शराब पी रखी थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।