फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Intoxicant powder recovered from drug smugglers

Agra News: मादक पदार्थ तस्करों से नशीला पाउडर किया बरामद

Sun, 18 Jun 2023 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Intoxicant powder recovered from drug smugglers
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने नशीले पाउडर की तस्करी में शामिल 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 1 किलो 700 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद किया है। आरोपी लोडर गाड़ी से आ रहे थे। पुलिस चैक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान नशीला पाउडर मिला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और लोड गाड़ी बरामद कर ली है।एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सदर सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में सोरोंजी पुलिस के इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर चैकपोस्ट पर विशेष चेकिंग शुरू की। चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान लोडर में सवार तीन तस्कर नशीला पाउडर ले जा रहे थे। इन तस्करों में सुनील एवं संदीप निवासी नरवई थाना जलेसर जनपद एटा, राहुल निवासी करौली थाना नाइड हरियाण को गोरहा चैकपोस्ट से गिरफ्तार किया। तीन डिब्बों में रखा नशीला पाउडर बरामद किया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed