फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Rural Women's Day special story

घूंघट की ओट से निकल ग्रामीण महिलाएं लिख रहीं नई इबारत, निशा और कुसुमा हैं मिसाल

Mon, 15 Oct 2018 02:38 AM IST
ज्योत्यवेंद्र दुबे, न्यूज डेस्क, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, न्यूज डेस्क, मैनपुरी Updated Mon, 15 Oct 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
International Rural Women's Day special story
महिलाओं को प्रशिक्षण देतीं निशा पाल - फोटो : अमर उजाला
कभी घूंघट की आड़ में रहने वाली महिलाओं ने नई उड़ान के लिए अपने पंख खोल दिए हैं। वे चूल्हे चौके से बाहर निकलकर अपने हौसले से आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए बेताब हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी अपने भीतर शायद इसी हौसले को जिंदा कर लिया है। अब वे रोजगार के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर नई इबारत लिख रही है।  
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में अक्सर महिलाएं घर की दहलीज के बाहर कदम तक नहीं रखती हैं, लेकिन आज ये महिलाएं असंभव को भी संभव कर दिखा रही हैं। बिना शिक्षा और पूंजी के भी उन्होंने रोजगार के नए आयाम स्थापित किए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर उन्होंने अपनी जिंदगी ही बदल ली है। 
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के गांवों में घरेलू महिलाएं एकजुट होकर स्वयं सहायता समूह का निर्माण कर रही हैं। इन महिलाओं ने थोड़ी-थोड़ी बचत कर बड़ी धनराशि इकट्ठा की। इससे उन्होंने कोई छोटा काम जैसे सिलाई, पशुपालन, दुकान संचालन, भैंस पालन, सब्जी की दुकान आदि की शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं ने पेश की मिसाल

जिले में तमाम काम धंधों को महिलाओं द्वारा न केवल सफल संचालन हो रहा है बल्कि दूसरी महिलाओं को भी इससे रोजगार मिल रहा है। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर हजारों महिलाओं ने न केवल अपना बल्कि अपने परिवार का भी जीवन बदल दिया है।
  
निशा बनीं ब्लॉक रिसोर्स पर्सन

गांव नगला महानंद निवासी निशा पाल ने एक स्वयं सहायता समूह बनाकर पुस्तक भंडार खोला था। धीरे-धीरे आमदनी बढ़ी तो उन्होंने एक दर्जन से अधिक महिलाओं को इसमें जोड़ लिया। इसके बाद उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन चुना गया। आज वे गांवों में जाकर महिलाओं को प्रशिक्षण देती हैं।      
  
कुसमा ने लिखी कामयाबी की इबारत

सैदपुर बघौली निवासी कुसमा देवी ने जब स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की थी तो लोग इसे मजाक समझ रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बचत की।
इसके बाद बकरी पालन शुरू किया। धीरे-धीरे मुनाफा होता गया और बकरी पालन बढ़ता गया। आज तीन साल में ही उनके पास आधा सैकड़ा बकरियां।
इनसे उन्हें चार से पांच लाख रुपये की आमदनी सालाना होती है।        

ये होता है स्वयं सहायता समूह       

गांव की 12 महिलाएं मिलकर एक समूह का गठन कर उसे नाम देती हैं। इसके बाद वे समूह के नाम से ही बैंक में एक खाता खुलवाती हैं। इसके बाद वे अपनी अल्प आय में से ही छोटी बचत कर उस खाते में जमा कर देती हैं। जब ये धनराशि अधिक हो जाती है तो समूह की किसी एक महिला को कारोबार शुरू करने के लिए दे दी जाती है। 

धीरे-धीरे जब कारोबार बढ़ जाता है तो तीन माह बाद 15 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड स्वयं सहायता समूह को दिया जाता है। इसके बाद छह माह के बाद कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के रूप में 1.10 लाख रुपये की मदद भी दी जाती है। इससे समूह को गति मिलती है और कारोबार भी बढ़ जाता है।        

जिले में समूहों पर एक नजर       
- 3387 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।       
-37257 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।         
-3387 समूहों को रिवॉल्विंग फंड मिल चुका है।       
-149 ग्राम संगठनों को सीआइएफ निधि मिल चुकी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed