{"_id":"681049fadd4b01318102bf7d","slug":"ahmedabad-woman-robbed-case-not-filed-even-after-14-days-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अहमदाबाद से आई महिला के साथ ऑटो में हुआ बड़ा कांड, 14 दिन काटे पुलिस के चक्कर; फिर भी न हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अहमदाबाद से आई महिला के साथ ऑटो में हुआ बड़ा कांड, 14 दिन काटे पुलिस के चक्कर; फिर भी न हुई सुनवाई
Tue, 29 Apr 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:09 AM IST
सार
अहमदाबाद से आगरा आई महिला के साथ ऑटो में बड़ा कांड हो गया। ऑटो से उसका आठ लाख रुपये के गहनों से भरा बैग पार कर लिया गया। पीड़िता 14 दिन से पुलिस के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
ऑटो लेकर फरार
- फोटो : freepik.com
विस्तार
ऑटो गैंग ने अहमदाबाद से आई महिला के बैग से 8 लाख रुपये के गहने पार कर लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मगर, हर बार महिला को एक थाने से दूसरे थाने भेज दिया गया। 14 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता सोमवार को डीसीपी सिटी आफिस गईं, लेकिन यहां भी उसे निराशा ही हाथ लगी।
मैनपुरी के थाना क्षेत्र एलाऊ के गांव मीरपुर खुर्द निवासी सुषमा राजपूत उर्फ राजपूत बीनाबेन ने बताया कि वह अहमदाबाद में रह रही हैं। 15 अप्रैल को घर जाने के लिए निकली थीं। उनके साथ बेटा और बहन का बेटा भी थे। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से आने के बाद वाटरवर्क्स के लिए ऑटो कर लिया।
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना क्षेत्र एलाऊ के गांव मीरपुर खुर्द निवासी सुषमा राजपूत उर्फ राजपूत बीनाबेन ने बताया कि वह अहमदाबाद में रह रही हैं। 15 अप्रैल को घर जाने के लिए निकली थीं। उनके साथ बेटा और बहन का बेटा भी थे। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से आने के बाद वाटरवर्क्स के लिए ऑटो कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा किले के पास चालक ने ऑटो रोक दिया। कहा कि ऑटो खराब हो गया है। दूसरे ऑटो वाले को बुलाकर वाटरवर्क्स के लिए बैठा दिया। उस ऑटो में पहले से ही तीन युवक बैठे थे। चालक ने दोनों बच्चों को अपनी सीट पर बैठा लिया। इसी बीच पीछे की सीट पर बैठे युवकों ने बैग की चेन खोलकर आठ लाख रुपये के सोने के जेवरात निकाल लिए। इसके बाद वाटरवर्क्स पर उतारकर चले गए। बाद में बैग की चेन देखकर घटना का पता चला।
विज्ञापन
आरोप है कि घटना के बाद 112 नंबर पर काॅल किया। मगर, पुलिस जांच कर कमला नगर थाने ले गई। वहां से थाना सदर भेज दिया गया। यहां भी पुलिसकर्मियाें ने रकाबगंज का मामला बताया। वह थाना रकाबगंज गईं। मगर, सुनवाई नहीं हुई। इस पर वो सोमवार को डीसीपी सिटी कार्यालय में गईं। मगर, डीसीपी सिटी से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।