{"_id":"607142989810412b53263e10","slug":"installment-of-pradhanmantri-kisan-samman-nidhi-will-transfer-in-farmers-accounts-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: अगले सप्ताह किसानों के खातों में पहुंचेगी 'सम्मान निधि' की किस्त, सत्यापन का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: अगले सप्ताह किसानों के खातों में पहुंचेगी 'सम्मान निधि' की किस्त, सत्यापन का काम पूरा
Sat, 10 Apr 2021 11:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जिले के 1.97 लाख किसानों के खातों में अगले सप्ताह पहुंच जाएगी। उप निदेशक कृषि प्रसार ने मृतक किसानों का सत्यापन का काम लगभग पूरा कर लिया है। अभी तक 429 किसानों के मृत होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
मृतकों के नाम किसान सम्मान निधि वाली सूची से हटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसका मिलान तहसीलों में किसानों के मृत होने की आने वाली सूचना से किया जा रहा है। ताकि किसी किसान के जीवित होने के बाद नाम नहीं कटे।
विज्ञापन
अप्रैल 2021 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जिले 1.97 लाख किसानों को दिए जाने की सूची शासन ने जिले को भेजी है। किसानों की सूची आने के साथ ही कृषि विभाग ने सूची का मिलान गांव के अनुसार करना शुरू कर दिया है। इसमें उन किसानों को खोजा जा रहा है, जिनकी अभी तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
429 मृत किसानों के नाम हटाए जाएंगे
इनका चिह्नांकन उप निदेशक कृषि प्रसार डॉ.हंसराज के निर्देशन में हो रहा है। कृषि विभाग की ओर से किए गए सर्वे में जिले में 429 किसान ऐसे मिले हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। ऐसे किसानों के नाम किसान सम्मान निधि पाने वाली सूची से हटाए जा रहे हैं।
विभाग ने कृषि विभाग के फील्ड स्टाफ से सूची मंगाने के साथ-साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को पत्र लिखकर जिले के सभी पांच तहसीलों में तहसील की टीमों के द्वारा मृत किसानो की तैयार की गई सूची को मंगाया जा रहा है। ताकि किसान सम्मान निधि की धनराशि किसी अपात्र के खाते में नहीं पहुंच जाए।
कृषि प्रसार के उप निदेशक डॉ. हंसराज ने बताया कि किसान सम्मान निधि की किश्त अगले सप्ताह किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। जिले में मृत मिले 429 किसानों के नाम सूची से हटा दिए हैं। इस सूची का मिलान तहसीलों से मृतक किसानों की सूची मंगाकर कराने का काम चल रहा है। ताकि किसी अपात्र को किसान सम्मान निधि नहीं पहुंच जाए।