फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Install TV in every ward of the district hospital

Agra News: जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में टीवी लगाएं टीवी

Wed, 16 Oct 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Install TV in every ward of the district hospital
कासगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक वार्ड में टीवी लगाने के निर्देश दिए गए।राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि चिकित्सालय में जो मरीज भर्ती होते हैं। उनके लिए प्रत्येक वार्ड में टीबी की व्यवस्था की जाए ताकि वे अपना मनोरंजन भी कर सकें। इससे बीमारी से ध्यान हटने पर वह जल्द स्वास्थ्य हो सकें। उन्होंने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों को देखा। इसके बाद वह एनआरसी वार्ड पहुंची। इस वार्ड में भर्ती अति कुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की। बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने महिला वार्ड में पहुंचकर भर्ती प्रसूताओं से पूछताछ की। मरीजों से स्टाफ तथा डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में पूछा। उन्होंने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। दवा घर में उपलब्ध दवाओं के बारे में भी जानकारी की। व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed