फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspired ASP to commit obscene acts

हनी ट्रैप करने वाले गैंग के खिलाफ एएसपी ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 07 Jun 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Inspired ASP to commit obscene acts
कासगंज। हनी ट्रैप गैंग द्वारा जिले के एएसपी को शिकार बनाने की कोशिश की गई। उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील हरकत के लिए प्रेरित किया बाद में वॉयस कॉल के माध्यम से तीस हजार रुपये की डिमांड की। धमकी दी कि रुपये नहीं मिले तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। एएसपी की तहरीर पर हनी ट्रैप गैंग के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी आदित्य कुमार वर्मा ने बताया कि करीब दो माह पहले उन्हें कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि मोबाइल फोन पर वीडियो चैट के माध्यम से सेक्स का लालच देकर रुपये वसूले जा रहे हैं। इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए उन्होंने हनी ट्रैप गैंग के सदस्यों को कॉल की। जिसमें दूसरे पक्ष द्वारा अश्लील करते हुए उन्हें भी अश्लील हरकत करने के लिए प्रेरित किया गया, लेकिन उनके द्वारा किसी भी हरकत का कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने ने बताया कि उनके पास दो मोबाइल नंबरों से कॉल आईं। एक वॉयस कॉल थी, जिसमें उनसे तीस हजार रुपये की डिमांड की गई। धमकी दी गई कि आपका वीडियो बना लिया गया है, यदि रुपये नहीं दिए तो वीडियो यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा ने सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। मामला आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed