फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hariparvat police station's inspector topped the cybercrime exam in Agra

Agra: साइबर क्राइम की परीक्षा में थाना हरीपर्वत के इंस्पेक्टर अव्वल, 85 पुलिसकर्मी हुए थे शामिल

Sun, 20 Nov 2022 12:20 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 12:20 PM IST
सार

ऑनलाइन परीक्षा में 85 इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल हुए थे। कुल 50 सवाल पूछे गए, जिनके जवाब 22 मिनट में देने थे।  

विज्ञापन
Hariparvat police station's inspector topped the cybercrime exam in Agra
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थानों में तैनात इंस्पेक्टर और दरोगा साइबर क्राइम के बारे में कितना जानते हैं। विवेचना में साक्ष्य संकलन कैसे किया जाता है। यह जानने के लिए शनिवार को जनपद में साइबर क्राइम की ऑनलाइन परीक्षा हुई। परिणाम के आधार पर इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार को प्रथम घोषित किया गया। शामिल सभी पुलिसकर्मियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन


परीक्षा में 50 सवालों के जवाब 22 मिनट में देने थे। शहर और देहात के थानों में तैनात 85 इंस्पेक्टर और दरोगा परीक्षा में शामिल हुए। थाना स्तर पर साइबर क्राइम के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। परीक्षा का मकसद यही था कि पुलिस साइबर अपराध के प्रति कितनी जागरूक हुई है, यह जाना जा सके। 

विज्ञापन

टॉप 10 पुलिसकर्मियों की सूची

परीक्षा में इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार प्रथम आए। उन्होंने 50 में से 48 अंक प्राप्त किए। चित्राहट थाने में तैनात एसआई महेंद्र सिंह भदौरिया द्वितीय आए। उन्हें 50 में 46 अंक मिले। इंस्पेक्टर रकाबगंज राकेश कुमार तृतीय, लोहामंडी थाने में तैनात दरोगा बृज किशोर सिंह चतुर्थ व जैतपुर थाने के दरोगा अवनीत मान पंचम आए। एसआई नेहा चौहान, एसआई नीलम, इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह, एसआई अनुराग भदौरिया, एसआई सचिन कुमार टॉप टेन में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed