{"_id":"5d4effdc8ebc3e6d0239600c","slug":"inspection-in-sweets-shop-at-mainpuri-mainpuri-news-agr40047143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फी, बूंदी के लड्डू और पनीर का भरा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फी, बूंदी के लड्डू और पनीर का भरा नमूना
विज्ञापन
शहर के ईशन नदी चौराहा स्थित एक दुकान पर निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। त्योहार करीब आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसी के चलते शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण कर आठ नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने जगदीश मिष्ठान भंडार, सुनील मिष्ठान भंडार गोलाबाजार और आदेश सिंह मिष्ठान भंडार ब्रह्मदेव मंदिर स्थित दुकानों से बर्फी का एक-एक नमूना लिया गया है।
वहीं यादव स्वीट्स गोलाबाजार, सुरेश मिष्ठान भंडार ब्रह्मदेव मंदिर और सत्येंद्र मिष्ठान भंडार ईशन नदी चौराहा से बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना लिया। इसके अलावा सत्यभान मिष्ठान भंडार ईशन नदी पुल से सोनपापड़ी और सचिन कोल्डड्रिंक स्टोर से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने दुकानदानों को साफ-सफाई रखने व दूषित मिठाइयों की बिक्री न करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने आठ किलो गुजिया और चार किलो बूंदी के लड्डू दूषित मिलने पर नष्ट कराए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह शामिल रहे।