फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspection, govt school in mainpuri

स्कूल में कम बच्चे देख भड़के एसडीएम

Wed, 07 Aug 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
inspection, govt school in mainpuri
किशनी के प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : MAINPURI
किशनी। एसडीएम ने बुधवार को तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों की संख्या कम मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। निर्देश दिए शिक्षक बच्चों की संख्या बढ़ाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

एसडीएम प्रेमप्रकाश प्राथमिक विद्यालय हरचंद्रपुर पहुंचे। स्कूल में उन्होंने बच्चों को वितरित की जाने वाली पुस्तकों और खेलकूद के सामान की जानकारी ली। उन्होंने जब पंजीकृत बच्चों की संख्या पूछी तो बताया गया चालीस बच्चे पंजीकृत हैं, जबकि स्कूल में बीस बच्चे ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाध्यापक को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई स्कूल ऐसे हैं जहां पर बच्चों की संख्या ज्यादा है पर वहां पर अध्यापक दो या तीन ही हैं। हरचंद्रपुर में बीस बच्चे पढ़ने आते हैं। यहां पांच अध्यापक तैनात हैं। एसडीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय चौराईपुर का भी निरीक्षण किया। वहां भी बच्चों की संख्या कम ही मिली। एसडीएम ने छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed