{"_id":"5fea13568ebc3e41a23668d9","slug":"inspaction-mainpuri-news-agr4739790156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवादित फौती को तत्काल दर्ज कराया जाए: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविवादित फौती को तत्काल दर्ज कराया जाए: मंडलायुक्त
विज्ञापन
28एमएनपी-27-करहल मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते मंडलायुक्त और डीएम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार ने सोमवार को तहसील करहल के गांव सिमरऊ, मढ़ापुर के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद किया। यहां खतौनी लेखपाल से पढ़कर सुनवाई गई। उन्होंने कहा यदि किसी काश्तकार की मृत्यु हो गई हो और वारिसान का नाम फौती में दर्ज न हुआ हो तो तत्काल विरासत दर्ज कराएं। अविवादित उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज कराने का अभियान चल रहा है। लेखपाल खतौनियों को पढ़कर सुनाने के बाद अविवादित विरासत तत्काल दर्ज करें।
गांव सिमरऊ में मंडलायुक्त अनिल कुमार ने लेखपाल और सचिव से कहा अभी तक सचिव द्वारा जो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हों अथवा बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में मृतक का नाम काटने के लिए फार्म भरे गए हों अथवा किसी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई हो उसका पूरा डाटा एकत्र कर खतौनी से मिलान करें।
अभियान के दौरान कोई भी फौती दर्ज होने से शेष न रहे। मुनादी कराकर खतौनी को पढ़कर सुनाया जाए। सभी एसडीएम अपनी तहसीलों के प्रत्येक राजस्व ग्राम में लेखपालों के माध्यम से निर्विवाद फौती दर्ज करने के अभियान की जानकारी देकर तत्काल फौती दर्ज कराएं।
विज्ञापन
आयुक्त ने मढ़ापुर में मृतक रामशरण पांडे, प्रेम नारायण, राजकुमार, रामशरण, प्यारेलाल, रजनीश कुमार की फौती दर्ज की जानकारी ली। इस मौके पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ ईशा प्रिया, अपर आयुक्त साहब सिंह, एसडीएम करहल रतन वर्मा मौजूद रहे।
------
धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
मैनपुरी। आयुक्त आगरा मंडल अनिल कुमार ने सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति करहल में स्थित पीसीएफ के खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी के साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि धान, मक्का खरीद में खरीद केंद्रों पर किसान को कोई असुविधा न हो।
किसानों से खरीद गए धान, मक्का का तत्काल भुगतान किया जाए। आयुक्त ने कहा सभी खरीद केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध रहें।
----