{"_id":"5f624f558ebc3efec6338769","slug":"inspaction-kasganj-news-agr4595877143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फिलिंग स्टेशन पर एक लाख का जुर्माना, लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फिलिंग स्टेशन पर एक लाख का जुर्माना, लगाई सील
विज्ञापन
कासगंज के चिरौली में फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची आपूर्ति विभाग एवं वाटमाप विभाग की टी?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आपूर्ति विभाग एवं बांट-माप विभाग ने मंगलवार को दो फिलिंग स्टेशनों की जांच की। इस दौरान दोनों फिलिंग स्टेशन पर बायोडीजल के नाम पर डीजल पेट्रोल की बिक्री होती मिली। दोनों फिलिंग स्टेशनों की मशीनों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही फिलिंग स्टेशन संचालकों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आपूर्ति विभाग और बांट-माप विभाग की टीम ने बुधवार को श्रीराम फिलिंग स्टेशन सिढ़पुरा और वारसी फिलिंग स्टेशन चिरोली का निरीक्षण किया। दोनों फिलिंग स्टेशनों पर बायोडीजल के नाम पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री की जा रही थी। दोनों फिलिंग स्टेशन पर घटतौली होती मिली। यहां अग्निशमन विभाग से भी कोई अनुज्ञा पत्र नहीं था। अनियमितताओं के चलते दोनों फिलिंग स्टेशन पर बांट-माप विभाग ने 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं आपूर्ति विभाग ने मशीनों को सील करते हुए बिक्री प्रतिबंधित कर दी।
डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि दोनों फिलिंग स्टेशन के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। फिलिंग स्टेशनों का स्टॉक भी चैक किया जाएगा। जांच होने तक संचालक बिक्री नहीं कर सकेंगे। इस दौरान बांट-माप अधिकारी प्रताप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार, आपूर्ति इंस्पेक्टर पटियाली रामशरण, स्टेनो अमन कुमार आदि मौजूद रहे।