फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Insistence on getting petrol without helmet Pump owner was chased and beaten

UP: बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने की जिद...पंप मालिक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस देखती रही; VIDEO

Tue, 09 Sep 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 10:00 AM IST
सार

बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिला तो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी गई। इस  दौरान पेट्रोल पंप के मालिक को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ही आरोपियों ने हाथापाई कर दी। 

विज्ञापन
Insistence on getting petrol without helmet Pump owner was chased and beaten
पेट्रोल पंप पर मारपीट - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में आगरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात लगभग 9 बजे अफरा तफरी मच गई। पेट्रोल पंप संचालक रोहित कपूर ने बताया कि बगैर हेलमेट पहुंचे दो युवक पेट्रोल डालने का दबाव बनाने लगे। कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए जब मना किया तो गालियां दीं। इसके बाद कर्मचारी को पीटने लगे। बचाने पहुंचे तो मालिक को भी पीटा।
विज्ञापन


पंप मालिक रोहित कपूर ने बताया कि मामला बढ़ता देख एक कर्मचारी ने पीआरवी 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आरोपियों ने भी फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। स्विफ्ट कार से पहुंचे हमलावरों ने आते ही एक कर्मचारी को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारी को बचाने के लिए पहुंचा तो आरोपी गाली देने लगे। इतना ही नहीं सभी ने मिलकर जमीन पर गिराया और पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


 

Insistence on getting petrol without helmet Pump owner was chased and beaten
पेट्रोल पंप पर मारपीट - फोटो : संवाद
इतने में पुलिस मौके पर पहुंच गई, तो आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ भी गालीगलौज और अभद्रता करने लगे। पीआरवी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की वर्दी खींचने का प्रयास किया तो उसकी नेम प्लेट टूट गई। आरोपी ने एक मुक्का भी मारा जो पुलिसकर्मी की आंख पर लगा और वह चोटिल हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में रोहित कपूर ने कोतवाली देहात के गांव गदनपुर निवासी पवन और आशीष यादव सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक रोहित कपूर ने अपनी और अपने स्टाफ की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed