{"_id":"686adb0fef2f57a81d03b99f","slug":"insects-were-crawling-on-the-carcasses-of-cattle-lying-in-the-mud-agra-news-c-25-1-agr1008-808644-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कीचड़ में पड़े गोवंश के शवों पर रेंग रहे थे कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कीचड़ में पड़े गोवंश के शवों पर रेंग रहे थे कीड़े
विज्ञापन
खेरागढ़। कीचड़ में पड़े शवों में रेंगते कीड़े। गंदगी में दर्द से तड़पती बीमार गाय। भूख से बेदम और हड्डियों के ढांचे में तब्दील गोवंश। ये हाल था जगनेर की कान्हा गोशाला का। जिसके वीडियो शनिवार रात से वायरल हैं। डीएम की फटकार पर शनिवार रात से रविवार शाम तक अफसर गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए दौड़ते रहे।
इस गोशाला का संचालन नगर पंचायत जगनेर से होता है। ग्रामीण लंबे समय से गोशाला में गोवंश की दुर्दशा की शिकायत कर रहे थे। लेकिन, गोशाला में प्रवेश वर्जित होने के कारण अंदर नहीं जा सके। शनिवार को कुछ गोसेवक अंदर पहुंचे। उन्होंने गोशाला में गोवंश की दुर्दशा को कैमरे में कैद कर लिया।
वीडियो वायरल होने पर प्रशासन की नींद खुली। देर रात मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। बीडीओ, पशु चिकित्सक से लेकर सचिव, प्रधान व अन्य लोग रात में ही गोशाला पहुंच गए। रात 2 बजे तक व्यवस्थाएं सुधारने की कवायद चली।
विज्ञापन
एसडीएम ऋषि राव का कहना है कि गोशाला में खामियां मिली हैं। लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। रिपोर्ट डीएम को भेजी है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि रात में ही अधिकारियों ने गोवंश के शवों को मशीन से गड्ढा कर दबा दिया। रविवार सुबह कीचड़ की जगह मिट्टी और मौरंग डाल दी।
ट्रैक्टर से पशुओं के लिए हारा चारा भी लाया गया है। यह इसलिए किया गया है कि अगर कोई अधिकारी देखने आए तो उसे सब कुछ यहां ओके मिले। सीवीओ डॉ. डीके पांडेय का कहना है कि बीमार गोवंश का इलाज कराया जा रहा है।
नगर चंद गोशाला में गोवंश को कुत्ते नोच रहे
- रविवार को फतेहाबाद स्थित नगरचंद गोशाला का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में जख्मी गोवंश को कुत्ते नोचते हुए दिखे। एसडीएम फतेहाबाद अभय सिंह का कहना है कि वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते। जांच के लिए बीडीओ को भेजा है। लापरवाही मिलेगी तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा अछनेरा की गोबरा गोशाला में 24 मई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर नोडल अधिकारी बीएन सिंह ने निरीक्षण किया था। यहां गोशाला संचालन करने वाली एनजीओ के अनुबंध में फर्जीवाड़ा मिला था। नोडल अधिकारी ने सीडीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कमेटी बनाई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अफसरों ने लीपापोती कर दी।
स्वयं होंगे जिम्मेदार
- जगनेर की गोशाला का प्रकरण संज्ञान में आया है। नगर चंद गोशाला की भी जांच कराएंगे। जो भी लापरवाही बरतेगा वह स्वयं जिम्मेदार होगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र कुमार सिंह, मंडलायुक्त