फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent girl playing outside house was killed by dogs In Agra condition of other girl is critical

UP: मासूम बच्चियों को कुत्तों ने नोचा, खून से लथपथ पड़ी थीं, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Tue, 13 Jun 2023 08:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 08:22 AM IST
सार

आगरा में कुत्तों ने दो मासूम बच्चियों को नोचकर घायल कर दिया। दोनों खून से लथपथ पड़ी थी। एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
innocent girl playing outside house was killed by dogs In Agra condition of other girl is critical
आवारा कुत्ते (फाइल)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को घर के पास खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने नोच डाला। इससे उसकी मौत हो गई। खूंखार कुत्ते बालिका को खेत तक खींच ले गए थे। चीखें सुनकर बचाने गई एक अन्य छह वर्षीय बालिका को भी कुत्तों ने घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बचाने आई बच्ची को भी नोचा 

घटना डौकी थाना क्षेत्र के कुई कुमरगढ़ गांव की है। गांव निवासी सुग्रीव सिंह की 5 वर्षीय पुत्री कंचन सोमवार को सहेली रश्मि (6) पुत्री प्रेमचंद के साथ घर के बाहर खेल रही थी। परिजन के मुताबिक इसी दौरान कुत्तों ने कंचन पर हमला कर दिया। कुत्ते उसे नोचते हुए खींचकर खेत की ओर ले गए। वहां भी गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर काटा। कंचन को बचाने दौड़ी रश्मि को भी कुत्तों ने घेर लिया। काटने से वह भी घायल हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढेंः- रिश्तों को किया शर्मसार: भतीजा धमकाकर चाची के साथ करता रहा गंदा काम, जो बताया उसे सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ पड़ी थी बच्चियां

चीखें सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। मौके पर खून से लथपथ पड़ी दोनों बालिकाओं को ग्रामीणों ने उठाया, लेकिन तब तक कंचन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसीपी सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष की अशोक कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बालिका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed